छत्तीसगढ़

पिता ने बेटी को लगाई डांट, कहा- 10वीं बोर्ड की परीक्षा सिर पर है, पढ़ाई कर लो, तो लगा ली फांसी…

अंबिकापुर- बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रेवतपुर में 10वीं की छात्रा ने शनिवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बोर्ड परीक्षा नजदीक होने के कारण पिता ने पढ़ाई करने के लिए शनिवार को फटकार लगाई थी। इससे क्षुब्ध होकर छात्रा रात में यह कदम उठा लिया। छात्रा को अंबिकापुर के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया।

बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रेवतपुर निवासी रोशनी सोनी पिता तुलसी सोनी 14 वर्ष धंधापुर में कक्षा 10 वीं की छात्रा थी। मार्च महीने में 10वीं बोर्ड की परीक्षा होनी है।
परीक्षा की तिथि नजदीक होने के बावजूद छात्रा पढ़ाई नहीं कर रही थी। शनिवार की शाम को पढ़ाई करने के लिए पिता ने डांटा था। इससे क्षुब्ध होकर छात्रा ने रात करीब 8 बजे अपने घर में ही फांसी लगा ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिला अधिकारियों के बीच नए सिरे से किया कार्यविभाजन... लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल...