छत्तीसगढ़

जिला पंचायत सारंगढ बिलाईगढ़ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 12 सदस्यों ने शपथ ली…

वित्त मंत्री ओपी चौधरी और संपत अग्रवाल बसना विधायक प्रथम सम्मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए...

सारंगढ बिलाईगढ़ – जिला पंचायत सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा जिला पंचायत स्थापना और प्रथम कार्यकाल के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का प्रथम सम्मिलन कार्यक्रम वित्त मंत्री ओपी चौधरी और संपत अग्रवाल विधायक बसना के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। प्रथम सम्मिलन के कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन ने जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, उपाध्यक्ष अजय नायक और निर्वाचित अन्य 12 जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि जिला के मुताबिक जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ विकास नहीं कर पाया है। अभी कलेक्टर कार्यालय का संयुक्त भवन, एसपी कार्यालय सहित अन्य जिला स्तरीय कार्य बाकी है, जिसे पक्ष और विपक्ष के सभी नागरिकों पदाधिकारियों और प्रशासन को मिलकर काम करना है। इससे निश्चित ही विकास होगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक केरा बाई मनहर, शमशेर सिंह, जवाहर नायक, गुरपाल सिंह भल्ला, ज्योति पटेल, जगन्नाथ पाणिग्राही, कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार सर्वे सहित पक्ष विपक्ष के सदस्य, निर्वाचित सदस्यों के परिजन, पत्रकारगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
प्रभु भक्ति निष्काम भाव से करें -भाई श्यामसुंदर पटेल... अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुहिम चलाना पड़ा भारी! महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पति-बेटे समेत 5 लो... शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न... कान्यकुब्ज युवा संगिनी बलौदाबाजार ने हर्षोल्लास के साथ मनाई शरद पूर्णिमा... धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश... बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर... वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन... सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार...