छत्तीसगढ़

पंचायत की सरकार बनाने ग्रामीणों में भारी उत्साह…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड में पंचायत का द्वितीय चरण का चुनाव उत्साह और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।पंचायत की सरकार बनाने ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। लोकतंत्र के महापर्व में बड़ी तादाद में महिला, पुरुष, युवा, बुजुर्ग ने मताधिकार में अपनी सहभागिता निभाई। नए वोटरो ने भी मतदान करके खुशी जाहिर की। सुबह 7 बजे से ही ग्रामीणों की आवाजाही चहल पहल में चुनावी माहौल दिखाई दी। मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग उत्साह के साथ किया। अंतिम 3 बजे भी भीड़ कतारबद्ध मतदान केंद्रो में था। इसमें 18 वर्ष से लेकर 80 वर्ष तक के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने भी खुशी खुशी अपने मत का उपयोग किया।

उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के द्वितीय चरण का मतदान बिलाईगढ़ विकासखण्ड में मतपत्र (बैलेट) से 347 मतदान केंद्रों में मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया। बिलाईगढ़ ब्लॉक में 183807 कुल वोटर, 91416 पुरुष मतदाता, 92389 महिला मतदाता और तृतीय लिंग के 2 मतदाता हैं। इसमें बिलाईगढ़ क्षेत्र से जिला पंचायत के पांच सदस्य क्षेत्र क्रमांक 10, 11, 12, 13, 14 और जनपद पंचायत के 25 सदस्य सहित पंच सरपंच का चुनाव हुआ है। बिलाईगढ़ ब्लॉक के 118 सरपंच पद और 707 पंच पद का निर्वाचन हो रहा है, 5 सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं। बिलाईगढ़ ब्लॉक में लगभग 1275 पद पंच का है, जिसमें 707 को छोड़कर शेष निर्विरोध पंच चुने गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ में अपीलार्थी लालटू उर्फ संतोष के द्वारा फर्जी तरीके स... ट्रैफिक उल्लंघन करने वाले 13 प्रकरण में 39 सौ का जुर्माना... न्यायालय कलेक्टर सारंगढ़ में 24 मार्च को उपस्थिति के लिए शिवा साहू को अंतिम अवसर... न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ में अपीलार्थी लालटू उर्फ संतोष के द्वारा फर्जी तरीके स... भारतीय जनता पार्टी अनुसुचित जाति मोर्चा सारंगढ़ बिलाईगढ की पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का क... एनक्यूएएस राष्ट्रीय टीम द्वारा होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेडवन का मूल्यांकन... कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने वनांचल ग्राम पिरदा के स्वास्थ्य केंद्र और छात्रावास का औचक निरीक्षण किया... कलेक्टर एसपी ने होली के पूर्व सारंगढ़ में निकाला फ्लैग मार्च... जिला टास्क फ़ोर्स ने कोसीर क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन कर रहे वाहनों पर किया कार्यवाही... किसानों को 28 फरवरी को मिलेगा धान का बोनस...