छत्तीसगढ़

तीन साल से लापता युवक का शव मिला घर के पीछे…

कांकेर-जिले के चारामा थानाक्षेत्र में तीन साल से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की लाश बुधवार को घर के पीछे पेड़ से लटकी हुई मिली थी। मृतक का नाम पुलिस द्वारा दिनेश कुमार निषाद बताया जा रहा है। लापता युवक गांव कब पहुंचा? उसने सुसाइड किया या उसकी हत्या हुई? इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।

परिजनों के अनुसार, दिनेश की मां बुधवार तड़के करीब 3 बजे शौच के लिए बाहर निकलीं, तभी उन्होंने घर के दरवाजे के पास उसका बैग पड़ा देखा। इसके बाद जब परिवारजन युवक को खोजने लगे, तो उसका शव खेत में स्थित एक पेड़ से लटका मिला। घटनास्थल पर पानी की बोतल, जूते और गमछा भी बरामद किया गया है। हालांकि, युवक की मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
परिजनों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारों ने जानकारी लेने पर बताया कि दिनेश निषाद ड्राइवर का काम करता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह आत्महत्या है या फिर इसमें कोई अन्य साजिश शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कलेक्टर ने 45 ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन करने के दिए निर्देश... 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट प्रतिबंधित, उल्लंघन पर 25 हजार रूपये का दंड... 16 जून से ही प्रारम्भ होगा स्कूल प्रवेश : संचालक लोक शिक्षण... कलेक्टर ने बुनकरों के केंद्र जाकर किया हथकरघा कला को प्रोत्साहन... खनिज अमला ने साल्हेओना के बाबा वैद्यनाथ मिनरल्स क्रेशर पर छापा मारा... योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा... खाद कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, दुमुहानी का मेला कृषि केंद्र सील... बरमकेला क्षेत्र में पेट्रोल डीजल की अनियमिता पर यश देव किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप सील... 6 खाद दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड, कृषि विभाग की जांच के बाद कार्यवाही... कलेक्टर की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न...