छत्तीसगढ़

जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश साहू ने मतगणना तैयारी का किया निरीक्षण…

सारंगढ़-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने जिले के सरिया और बरमकेला नगर पंचायत के नगरीय निकाय चुनाव के मतगणना की तैयारी के लिए स्थल जाकर व्यवस्था का अवलोकन किया। कलेक्टर ने मतगणना के संबंध में की जा रही तैयारियों की अधिकारियों से जानकारी ली और मतगणना कक्षों का अवलोकन किया। उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ करने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। प्रत्याशियों, एजेंट, कर्मचारियों, सेक्टर अधिकारियों की प्रवेश, आम जनमानस के लिए बैठने की व्यवस्था, लाउडस्पीकर, सुरक्षा पुलिस प्रशासन तैनात, गाड़ी पार्किंग के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर धर्मेश साहू ने कहा कि मतगणना की तैयारियों के लिये जिस भी अधिकारी को जो जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, उसे समय पर पूरा कर लें। सभी तैयारियां निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरुप होनी चाहियें। मतगणना परिसर की साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिये। उल्लेखनीय है कि सरिया, बरमकेला, भटगांव, सरसीवा, बिलाईगढ़, पवनी नगर पंचायतो के अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों का हार जीत ईवीएम मशीन में बंद है, जिसका गणना शनिवार को किया जाएगा। मत पत्र स्ट्रांग रूम में सील बंद है जो सीसीटीवी निगरानी में है। इस दौरान एसडीएम प्रखर चंद्राकर, रिटर्निंग ऑफिसर शनि पैंकरा , कोमल साहू, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अनिल कुमार सोनवानी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...