छत्तीसगढ़

निर्माणाधीन पीएम आवासों का कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने किया निरीक्षण…

कलेक्टर ने सीईओ को निर्देशित किया, हितग्राहियों को पीएम आवास के साथ शौचालय और मनरेगा से पशु शेड आदि भी लाभ दें...

सारंगढ़-बिलाईगढ – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने बरमकेला ब्लॉक के ग्राम साल्हेओना एवं बरगांव में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने हितग्राहियों से सीधे संवाद कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सीईओ जिला पंचायत और सीईओ जनपद पंचायत को निर्देशित किया कि सभी अपूर्ण आवासों का कार्य शीघ्रता से पूरा करें तथा निर्माण कार्य में हितग्राहियों को किश्त की राशि का उपयोग कर निर्माण करने के लिए प्रोत्साहित करें, जिससे काम पूरा हो। साथ ही पंचायत के स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय और मनरेगा से पशु शेड आदि का लाभ दें। जिससे पशुधन का भी निवास स्थल अच्छा हो। आगामी बरसात से पहले सभी लाभार्थी अपने पक्के आवास में रह सकें।

*हितग्राहियों ने व्यक्त की खुशी*

हितग्राही लक्ष्मण दास ने बताया कि उनका प्रधानमंत्री आवास तेजी से बन रहा है और आने वाले रविवार को छत ढलाई की तैयारी है। पहले हम लोग कच्चे मिट्टी के घर में रहते थे, जिससे बरसात में काफी दिक्कत होती थी। अब पक्का घर मिलने से सुरक्षित आवास का लाभ मिलेगा। हितग्राही राजेन्द्र कुमार ने कहा कि उनके आवास का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही छत ढलाई की जाएगी। उन्होंने सरकार द्वारा मिली इस महत्वपूर्ण सुविधा के लिए पीएम मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
प्रभु भक्ति निष्काम भाव से करें -भाई श्यामसुंदर पटेल... अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुहिम चलाना पड़ा भारी! महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पति-बेटे समेत 5 लो... शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न... कान्यकुब्ज युवा संगिनी बलौदाबाजार ने हर्षोल्लास के साथ मनाई शरद पूर्णिमा... धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश... बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर... वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन... सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार...