छत्तीसगढ़

धान उपार्जन केन्द्र कोसीर में 94 लाख की गड़बड़ी पर 4 व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ –  कलेक्टर धर्मेश कुमार के आदेश पर जांच समिति ने धान उपार्जन केन्द्र कोसीर का जांच किया। जांच समिति में प्रकाश पटेल नायब तहसीलदार सारंगढ, विद्यानंद पटेल खाद्य सारंगढ, धनेन्द्र पटेल सुपरवाइजर अपेक्स बैंक सारंगढ, बबली राय वरि.सहा.जिविअ सारंगढ शामिल थे।

धान खरीदी केन्द्र कोसीर में जांच के दौरान 3043.22 क्विंटल धान की कमी, जिसका मूल्य रूपये 94,33,982 (चौरानबे लाख तैतीस हजार नौ सौ ब्यासी रूपये) कमी होना पाया गया है जिसमें कोसीर धान उपार्जन केन्द्र के प्रभारी प्रबंधक सह ऑपरेटर राहूल टंडन पिता विश्राम टंडन फड प्रभारी सह बरदाना प्रभारी दिला राम टंडन पिता सुखराम टंडन, प्राधिकृत अधिकारी (अध्यक्ष) सुखराम अंनत पिता शंकर अंनत, धान आवक प्रभारी श्याम कुमार जांगडे पिता प्रेम लाल जांगडे के द्वारा शासन की संपत्ति की चोरी का भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 316(5), 3(5) का कोसीर थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया है और इस धन राशि को भू-राजस्व की भांति व्यक्तिगत रूप से वसूली किये जाने की अनुशंसा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के टॉपर बच्चों को किया सम्मानित... स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया 100 बिस्तर सिविल अस्पताल सरि... कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरूद्ध होगी कार्यवाही... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने ली समय सीमा की बैठक... जनगणना में नागरिकों की जानकारी पूरी तरह गोपनीय - कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे... कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने दुर्गा पैकरा को दी अनुकंपा नियुक्ति... कलेक्टर ने सारंगढ़ के कृषि कार्यालय में हुए मारपीट पर लिया संज्ञान... निर्माण कार्यों के गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे... थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ... बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल्ल रजक ने किया ऑन द स्पॉट समाधान, स्कूल परिसर के कब्ज़ा पर चला बुलडोजर...