छत्तीसगढ़

न्यायालय अतिरिक्त कलेक्टर एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी के आदेश को एस डी एम के द्वारा दिखा रहा है ठेंगा…

जनसूचना अधिकारी सहायक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ को एक सप्ताह में जानकारी उपलब्ध कराने हेतु दिये गये थे निर्देश ...

बिलाईगढ एस डी एम के द्वारा धान खरीदी केन्द्र सलौनिकला की जांच प्रतिवेदन को आवेदक को आज तक प्रदाय नही किया गया है…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – जिला कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ बिलाईगढ़ में अपीलीय अधिकारी को सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत प्रथम अपील धारा 19(1) के तहत किया गया अपील प्रस्तुत।
प्राप्त मिली जानकारी के अनुसार आवेदक के द्वारा बताया गया है कि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय बिलाईगढ में दिनांक 27 जनवरी 2025 को सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन प्रस्तुत किया गया था जिसमें धान खरीदी केन्द्र सलौनिकला में 24 जनवरी 2025 को जांच कार्यवाही किया गया था जिसकी जांच प्रतिवेदन में संलग्न समस्त दस्तावेज कि सत्यापित प्रति कि मांग किया गया था जिस पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय बिलाईगढ के जन सूचना अधिकारी के द्वारा मुझे आज तक कोई जानकारी प्रदाय नही किया गया है जिस पर दिनांक 10 मार्च 2025 को आवेदक द्वारा अपीलीय अधिकारी से अपील प्रस्तुत कर उक्त जानकारी को समय-सीमा में उपलब्ध कराने की मांग किया गया था जिस पर अपील सुनवाई करते हुए न्यायालय अतिरिक्त कलेक्टर एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा 4 अप्रैल 2025 को आदेश पारित कर एक सप्ताह के भीतर निशुल्क आवेदक खोझन प्रसाद चन्द्रा को जानकारी प्रदाय करने हेतु जनसूचना अधिकारी सहायक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ को दिये गये है निर्देश अब देखना होगा कि न्यायालय अतिरिक्त कलेक्टर एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी की पारित आदेश का परिपालन कब तक की जायेगी देखना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया 100 बिस्तर सिविल अस्पताल सरि... कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरूद्ध होगी कार्यवाही... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने ली समय सीमा की बैठक... जनगणना में नागरिकों की जानकारी पूरी तरह गोपनीय - कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे... कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने दुर्गा पैकरा को दी अनुकंपा नियुक्ति... कलेक्टर ने सारंगढ़ के कृषि कार्यालय में हुए मारपीट पर लिया संज्ञान... निर्माण कार्यों के गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे... थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ... बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल्ल रजक ने किया ऑन द स्पॉट समाधान, स्कूल परिसर के कब्ज़ा पर चला बुलडोजर... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने किया सारंगढ़ में परिवार परामर्श केंद्र का शुभारंभ...