छत्तीसगढ़

ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, ट्रैक्टर पलट कर चिपट गया…

बिलाईगढ़-नगर पंचायत पवनी के अटल चौक के पास सारंगढ़ बिलासपुर मुख्य मार्ग पर सुबह फ्लाईएस ब्रिक्स से भरे ट्रेक्टरट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने गलत साइड जाकर टक्कर मार दिया जिससे इंजन सहित ट्रॉली 10 फिट आगे जाकर पलट गई।टक्कर इतना जबरदस्त था कि ट्रॉली और इंजन चिपट गया है, ट्रेक्टर पचरी के पूर्व सरपंच सालिकराम धृतलहरे का है जो ईंट लेकर टून्द्री की ओर जा रहा था कि पवनी मोड़ के पास रोककर हमाल लोग चाय पी रहे थे उसी वक्त सारंगढ़ की ओर से बलौदाबाजार की ओर जा रही ट्रक क्रमांक CG 07 CM 4799 घटना को अंजाम दे दिया यदि हमाल लोग चाय नही पी रहे होते तो जनहानि होना निश्चित था।
बिलाईगढ़ पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर प्रारंभिक जांच प्रारंभ कर दिया है।घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपायों को सख्त करने और ट्रक चालकों की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।यह हादसा सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन की गंभीर आवश्यकता को उजागर करता है। तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के कारण ऐसे हादसे बढ़ रहे हैं, जो न केवल जानमाल की हानि का कारण बनते हैं, बल्कि समाज में भय और असुरक्षा का माहौल भी उत्पन्न करते हैं। यह हादसा एक और उदाहरण है कि सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों का पालन कितना आवश्यक है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस को चाहिए कि वे इस मामले में कड़ी कार्रवाई करें और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाएं। साथ ही, आम जनता को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए, ताकि इस प्रकार के हादसों से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश... लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी नही मिला अब तक कुछ... सरिया तहसीलदार ने नियमानुसार पूर्वज के आधार पर किया बोन्दा कोटवार की नियुक्ति... प्रेग्नेंसी में पल रहे बच्चे का लिंग जांच अपराध... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किया गया बिलाईगढ़ थाना में आवेदन प्रस्तुत... फीस, पुस्तक और ड्रेस में मनमानी रेट तय करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगी कार्यवाही... 20 जुलाई को होगा विशेष ग्रामसभा का आयोजन... 30 कुपोषित बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए के जिला इकाई ने लिया स्वस्थ करने का जिम्मा...