Uncategorized

राजस्व क़ी छोटी -छोटी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही करें निराकरण- कलेक्टर

न्यायालय में नियमित सुनवाई करने के निर्देश

बलौदाबाजार – कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने शनिवार को संयुक्त जिला कार्यालय में राजस्व अधिकारियों क़ी समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण, त्रुटि सुधार जैसी छोटी छोटी समस्याओं के लिए लोगों को जिला कार्यालय न आना पड़े, उसका तहसील कार्यालय में ही निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा क़ि राजस्व विभाग के कार्य बहुत ही गंभीरता से करें, कहीं कोई लापरवाही न हो। न्यायालय में ही बैठकऱ नियमित रूप से सुनवाई करें और प्रकरणों का निराकरण करें। उन्होंने कहा क़ि सभी राजस्व अधिकारी सप्ताह में काम से कम दो दिन कार्यालय में जरूर उपस्थित रहे और लोगों क़ी समस्याओं का निराकारण करें। उन्होने कहा क़ि रीडर न्यायालयीन प्रकरणों में तेजी लाने ई कोर्ट में प्रकरणों का पंजीयन व तारीख़ नियत करें। रीडरो के काम में किसी प्रकार क़ी शिकायत मिलने पर कार्यवाही क़ी जाएगी। उन्होंने लोक सेवा गारंटी अंतर्गत लंबित प्रकरणों क़ी समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा क़ि समय सीमा से बाहर होने से पहले ही निराकरण करने आवश्यक कार्यवाही करें।

बैठक में स्वामित्व योजना, आरबीसी 6-4, ओला वृष्टि क्षति पूर्ति राशि, भू अर्जन मुआवाजा राशि, भूमि आबांटन, विवादित एवं अविवादित नामांतरण, बंटवारा, नजुल नवीनीकरण, अभिलेख शुद्धता, नक्शा बटांकन, न्यायलय में दायर प्रकरण, मुख्यमंत्री जनदर्शन, सीपी ग्राम्स, पीजीएन, कलेक्टर जनदर्शन के आवेदनों के निराकरण पर विस्तृत समीक्षा क़ी गई।

बैठक में बैठक में अपर कलेक्टर भूपेंद्र अग्रवाल, सुश्री दीप्ति गौते, मिथलेश डोंडे सहित सभी एसडीम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं रीडर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह के 96 जोड़े को दिया आशीर्वाद... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के टॉपर बच्चों को किया सम्मानित... स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया 100 बिस्तर सिविल अस्पताल सरि... कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरूद्ध होगी कार्यवाही... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने ली समय सीमा की बैठक... जनगणना में नागरिकों की जानकारी पूरी तरह गोपनीय - कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे... कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने दुर्गा पैकरा को दी अनुकंपा नियुक्ति... कलेक्टर ने सारंगढ़ के कृषि कार्यालय में हुए मारपीट पर लिया संज्ञान... निर्माण कार्यों के गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे... थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ...