छत्तीसगढ़

अवैध महुवा शराब निर्माण कर प्रति दिन सैकड़ों लिटर क्षेत्र में सप्लाई करने वाले के विरुद्ध किया गया शिकायत…

अवैध महुवा शराब बनाने वाले के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक एवं जिला कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ को कि गई शिकायत...

बिलाईगढ – विकास खण्ड बिलाईगढ के अंतर्गत ग्राम पंचायत डूरूमगड़ के आश्रित ग्राम नकडीटीह के सरोज गोंड के द्वारा अवैध महुवा शराब निर्माण कर क्षेत्र में सप्लाई किया जा रहा है जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक एवं जिला कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ को किया गया है।
प्राप्त मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता के द्वारा बताया गया है कि ग्राम नकटीडीह निवासी सरोज गोंड के द्वारा ग्राम के ही नाला किनारे में अवैध महुवा शराब सैकड़ों लिटर निर्माण कर रहा है, क्षेत्र अनेकों गांव में सरोज गोंड के द्वारा अवैध महुवा शराब निर्माण कर सप्लाई करता है जैसे कि ग्राम के जगदीश चौहान को प्रति दिन सैकड़ों लिटर महुवा शराब बिक्री करने हेतु दिया जाता है एवं ग्राम तेन्दुमुडी के देव पटेल पिता धनीराम पटेल को भी बिक्री करने हेतु सैकड़ों लिटर अवैध महुवा शराब दिया जा रहा है, क्षेत्र अनेकों गांव में सरोज गोंड के द्वारा अवैध महुवा शराब बिक्री करने वाले को शराब सप्लाई किया जाता है बिलाईगढ पुलिस द्वारा कार्यवाही करने पर आरोपी को छुड़ावाने हेतु सरोज गोंड के द्वारा बिलाईगढ थाना में सिफारिश किया जाता जिस पर छोटा केश बना कर आपोरी को पुलिस द्वारा छोड़ दिया जाता है , बिलाईगढ पुलिस के ग्राम तेन्दुमुडी में दिनांक 21 सितंबर 2025 दिन रविवार साम को छापा मार कार्यवाही के दौरान अवैध महुवा शराब बिक्री करने वाले देव पटेल पुलिस कार्यवाही स्थल से फरहार हो गये जिसमें बिलाईगढ पुलिस के द्वारा दो ग्रामीणों को साथ में थाना ले गये कुछ देर बाद अवैध महुवा शराब सप्लाई करने वाले सरोज गोंड ने पुलिस छापा मार कार्यवाही से फरहार आरोपी देव पटेल को साथ में लेकर बिलाईगढ थाना पहुंचे पर दोनों ग्रामीणों को उक्त कार्यवाही की गवाह बनाकर छोड़ा दिया गया अवैध महुवा शराब सप्लाई करने वाले सरोज गोंड एवं देव पटेल की थाना बिलाईगढ की सी सी टीवी में कैद है। जिसकी निष्पक्ष जांच कराने की दिनांक 25 सितंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक एवं जिला कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ से गुहार लगाई गई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कलेक्टर ने 45 ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन करने के दिए निर्देश... 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट प्रतिबंधित, उल्लंघन पर 25 हजार रूपये का दंड... 16 जून से ही प्रारम्भ होगा स्कूल प्रवेश : संचालक लोक शिक्षण... कलेक्टर ने बुनकरों के केंद्र जाकर किया हथकरघा कला को प्रोत्साहन... खनिज अमला ने साल्हेओना के बाबा वैद्यनाथ मिनरल्स क्रेशर पर छापा मारा... योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा... खाद कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, दुमुहानी का मेला कृषि केंद्र सील... बरमकेला क्षेत्र में पेट्रोल डीजल की अनियमिता पर यश देव किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप सील... 6 खाद दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड, कृषि विभाग की जांच के बाद कार्यवाही... कलेक्टर की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न...