छत्तीसगढ़

सड़क पर दिखने लगा कलेक्टर एसपी के निर्देश का असर…

सारंगढ़ के सड़क में सुगम यातायात के बाधा को मुक्त कराने की मुहीम...

सयुंक्त अधिकारी की टीम ने व्यापारियों को दी समझाइश…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – कलेक्टर एवं प्रशासक नगरपालिका सारंगढ़ डॉ संजय कन्नौजे और पुलिस अधीक्षक आन्जनेय वार्ष्णेय द्वारा सड़क सुरक्षा की बैठक में दिए निर्देश का असर सड़क पर दिखने लगा है। सयुंक्त अधिकारी की टीम ने व्यापारियों को सड़क पर सामान नहीं रखने की समझाइश दी।

राजस्व विभाग नायब तहसीलदार प्रकाश पटेल , पुलिस निरीक्षक चंद्रा, नगरपालिका उप अभियंता उत्तम कंवर और यातायात विभाग एक साथ सारंगढ़ के सड़क पर उतर कर सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। इस संयुक्त अभियान के तहत नाली के ऊपर रखे गए सामान और अवैध अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। नगरपालिका द्वारा दुकानदारों को सूचित की जा रही है कि – वह नाली के ऊपर सड़क के किनारे रखे सामान , मोटरसाइकिल , वाहनों को हटाकर सड़क को खाली करें ताकि – सड़के चौड़ी दिखे और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।

नायब तहसीलदार प्रकाश पटेल ने जानकारी दी कि – निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर संबंधित पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। प्रशासन का मानना है कि – सड़क चौड़ीकरण से यातायात व्यवस्था में और आम जनता को आवागमन में सुविधा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 129 के तहत सीमांकन कराने हेतु किया गया आवेदन... शिव महापुराण में वर्णित त्याग और सहयोग का अद्भुत प्रसंग है समुद्र मंथन की कथा... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जलीय जीव जंतुओ के संरक्षण के लिए दिलाई शपथ... सावधान मनरेगा का नया अवतार VB G RAM G छीन लेगा आपके काम का कानूनी अधिकार... अवैध कब्जाधारी के द्वारा दि गई झूठे केश में फंसाने की धमकी की शिकायत पर ईमानदार पुलिस अधिकारी शिव कु... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला क्षेत्र के 3 छात्रावासों का किया निरीक्षण... आंगनबाड़ी में बच्चों को नाम, अक्षर ज्ञान, गिनती, बोलने का आत्मविश्वास के बारे में सीखाना चाहिए : कले... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांग की गई जानकारी... बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी हुई तो संबंधित अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई : कलेक्टर डॉ... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांग की गई जानकारी...