छत्तीसगढ़

धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की सख्ती…

बिलाईगढ़ में मेसर्स रोहित कुमार देवांगन के यहां 2,700 बोरी धान जब्त, सालर में 98 कट्टा धान की कार्रवाई; चेकपोस्ट और खरीदी केंद्रों का भी किया निरीक्षण...

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अवैध भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चेकपोस्ट, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और धान खरीदी केंद्रों की निगरानी की जा रही है। समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में बिलाईगढ़ एसडीएम सुश्री शिक्षा शर्मा के मार्गदर्शन में तहसीलदार भटगांव श्री प्रकाश पटेल ने साहू ट्रेडर्स, अंतरजिला चेकपोस्ट सलिहा घाट तथा सलिहा घाट धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को खरीदी व्यवस्था पर सतर्कता बरतने और धान के आवागमन की निगरानी करने के निर्देश दिए।

अवैध भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बिलाईगढ़ में मेसर्स रोहित कुमार देवांगन के यहां से 2,700 बोरी धान जब्त किया गया। वहीं, सालर में एसडीएम द्वारा धान के भंडारण की जांच के दौरान अवैध रूप से रखे गए 98 कट्टा धान की जब्ती की गई। प्रशासन द्वारा इन मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

जिले में धान के अवैध परिवहन पर नियंत्रण के लिए कुल 21 चेकपोस्ट बनाए गए हैं, जिनमें 11 अंतरराज्यीय और 10 अंतरजिला चेकपोस्ट शामिल हैं। जिले में 80 समितियों के अंतर्गत 95 धान खरीदी केंद्र संचालित हैं। चेकपोस्टों और खरीदी केंद्रों के माध्यम से धान के परिवहन एवं खरीदी व्यवस्था पर निगरानी रखी जा रही है।

जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को सतत निगरानी रखने और अवैध भंडारण या परिवहन की जानकारी मिलने पर त्वरित जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की सख्ती... हाईकोर्ट के फैसले से अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई की उम्मीद, बिलाईगढ़ के लंबित राजस्व प्रकरणों पर ट... सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ... पति -पत्नि के बीच संवाद हो, विवाद न हो -भाई श्याम सुंदर पटेल ... छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 8 के अंतर्गत माननीय राजस्व मंडल बोर्ड को किया गया आवेदन प्रस... राज्य शासन की स्वच्छता परिकल्पना को साकार करने बड़े नवापारा में जनजागरूकता कार्यक्रम... 20 रुपये के वार्षिक बीमे ने दिया 2 लाख का संबल, लक्की पटेल अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे... तेंदुए की मौत के प्रकरण में विद्युत करंट से शिकार दो आरोपी गिरफ्तार... वृंदावन के रज प्रसाद को ग्रहण करें ममता शर्मा... स्वच्छता एवं प्रभु स्मरण नाम सुमिरन ,मानव जीवन के लक्ष्य प्राप्ति के लिए अत्यंत जरूरी - भाई श्यामसुं...