छत्तीसगढ़

पति -पत्नि के बीच संवाद हो, विवाद न हो -भाई श्याम सुंदर पटेल …

दंपत्तियों को वर्तमान समय में अपने बच्चों के शिक्षा एवं संस्कार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है -भाई श्याम सुंदर पटेल ...

बिलाईगढ़ – विकासखंड बिलाईगढ़ में ग्राम धाराशिव के बाजार चौक में ग्रामवासियों के द्वारा आयोजित अखंड नवधा रामायण जारी है। यह कथा दिनांक 21/11/2026 को हवन सहस्त्रधारा पूर्णाहुति के साथ विश्राम लेगी। इस आयोजन में दिनांक 20/ 11/2026 शुक्रवार को राजतिलक के साथ मानस गायन प्रतियोगिता रखा गया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष मनराखन प्रजापति, कोषाध्यक्ष कुबेर कर्ष,सचिव मोतीचंद पटेल, संचालक सुखराम साहू कृष्ण कुमार पटेल शिक्षक लीलाधर प्रजापति शिक्षक, मानस गायक अवधराम प्रजापति तेरसबाई प्रजापति लीलाराम पटेल दरसराम आदि ने बताये कि मानस गान प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 12001/- द्वितीय 9001/- तृतीय 7001/- चतुर्थ 5501/- पंचम 4501/- षष्ठ4001/- सप्तम 3501/- अष्टम 3001/- नवम 2501/- दशम 2001/- एकादश 1501/- रुपए रखा गया है। साथ ही साथ बाहर से आने वाले प्रत्येक मानस पार्टी को रात्रि 12:00 बजे के बाद कृष्ण कुमार पटेल शिक्षक एवं लोकेश साहू शिक्षक के तरफ से 100/- पुरस्कृत किया जावेगा।
कथा के तृतीय दिवस प्रातःकालीन सत्र में ट्रांस महानदी क्षेत्र के प्रमुख रामायणी ग्राम बांसउरकुली निवासी भाई श्यामसुंदर पटेल ने भी मंच में उपस्थित होकर कथा सुनाया। उन्होंने रामचरितमानस के बालकांड अंतर्गत माता पार्वती एवं भगवान शंकर के प्रसंग पर कथा सुनाते हुए कहा कि यह राम कथा आज हम लोगों को दोनों के बीच हुए मधुर संवाद के कारण सुनने को मिल रहा है ।लेकिन आज समाज का यह दुर्भाग्य है कि अधिकांश दंपतियों के बीच अब संवाद न होकर विवाद हो रहा है। पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होने से घर में बच्चों पर इसका गलत प्रभाव अवश्य पड़ता है। इसलिए वर्तमान समय में पति-पत्नी को अनावश्यक विवाद से बचते हुए अपने बाल बच्चों के शिक्षा एवं संस्कार, उनके खान-पान, रहन-सहन की ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वर्तमान समय में पहले के बजाए अब मोबाइल आदि के आने से बच्चों का बिगड़ने का चांस ज्यादा है। वर्तमान समय में बच्चे लोग मोबाइल में उपलब्ध अच्छी चीजों को ग्रहण न करके बुराई की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। जो बहुत ही चिंता का विषय है।
‌‌ मानस प्रवक्ता भाई श्यामसुंदर पटेल ने कथा सुनाते हुए आगे और कहा कि भगवान शंकर एवं माता पार्वती ने अपने दांपत्य जीवन से समाज को दो पुत्र प्रदान किये। एक षडानन जिसने तारकासुर जैसे अत्याचारी राक्षस का वधकरके उसके अत्याचार से समाज को मुक्ति दिलाया। दूसरे भगवान गजानन जिसने महाभारत जैसे कालजयी रचना का लेखन किया, जिसके अंतर्गत भगवत गीता भी समाहित है। हम लोगों को भी अपने बच्चों को उचित शिक्षा एवं संस्कार देकर योग्य बनाने का प्रयास करना चाहिए ताकि वह समाज के किसी श्रेष्ठ कार्य को कर सके। इसी में गृहस्थ जीवन की सफलता है।
गांववासियों के द्वारा इस आयोजन में अधिक सेअधिक लोगों को उपस्थित होकर रामकथा गायन प्रवचन श्रवण कर लाभ उठाने के लिए निवेदन किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
पति -पत्नि के बीच संवाद हो, विवाद न हो -भाई श्याम सुंदर पटेल ... छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 8 के अंतर्गत माननीय राजस्व मंडल बोर्ड को किया गया आवेदन प्रस... राज्य शासन की स्वच्छता परिकल्पना को साकार करने बड़े नवापारा में जनजागरूकता कार्यक्रम... 20 रुपये के वार्षिक बीमे ने दिया 2 लाख का संबल, लक्की पटेल अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे... तेंदुए की मौत के प्रकरण में विद्युत करंट से शिकार दो आरोपी गिरफ्तार... वृंदावन के रज प्रसाद को ग्रहण करें ममता शर्मा... स्वच्छता एवं प्रभु स्मरण नाम सुमिरन ,मानव जीवन के लक्ष्य प्राप्ति के लिए अत्यंत जरूरी - भाई श्यामसुं... प्रभु भक्ति निष्काम भाव से करें -भाई श्यामसुंदर पटेल... अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुहिम चलाना पड़ा भारी! महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पति-बेटे समेत 5 लो... शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न...