आत्मकथा आत्म विश्लेषण के रूप में कही जाए तो कल्याणकारी होता है-भाई श्यामसुंदर पटेल…
आत्मप्रशंसा के रूप में आत्मकथा घातक एवं नुकसानदेह होता है -भाई श्यामसुंदर पटेल...

बिलाईगढ़ – अनुविभाग मुख्यालय बिलाईगढ़ से लगे हुए ग्राम गोविंदवन में ग्राम वासियों के द्वारा आयोजित पंचदिवसीय कार्तिक रामायण जारी है। यह कथा दिनांक 23/ 11/20 26 को विश्राम लेगी ।कथा सायं लगभग तीन -चार से प्रारंभ होकर रात्रि में हरि इच्छा तक जारी रहता है। कथा के चतुर्थ दिवस दिनांक 22 /11/2026 को ट्रांस महानदी क्षेत्र के प्रमुख रामायणी ग्राम बांसउरकुली निवासी भाई श्यामसुंदर पटेल ने भी नवधा भक्ति मानस मंडली खुरसुला के साथ कथा सुनाया। नवधा भक्ति मानस मंडली खुरसुला के प्रमुख भुवनेश्वर पटेल शिक्षक ने सुमधुर स्वर में ज्ञान एवं भगवत्भक्ति से परिपूर्ण रसमयी भजनों के साथ मानस गायन कर श्रोता समाज को भाव विभोर कर दिया ।उनके भजन एवं गायन शैली से खुश होकर आयोजन समिति द्वारा 1001/-एवं अन्य श्रोताओं के द्वारा लगभग1000 /-कुल लगभग 2000/-रूपये एवं श्रीफल से उन्हें सम्मानित किया गया । आयोजन समिति द्वारा कहा गया कि जब भी ग्राम गोविंदवन में रामायण का आयोजन होगा तब आप अपने पार्टी सहित आएंगे। भुवनेश्वर पटेल शिक्षक द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया कि जब भी आपके गांव में राम कथा होगी मैं समय निकाल करके अवश्य आने का प्रयास करूंगा।
मानस प्रवक्ता भाई श्यामसुंदर पटेल ने किष्किंधा कांड के अंतर्गत समुद्र के किनारे संपाती एवं श्रीसीता जी की खोज में निकले हुए बानर दल जामवंत अंगद हनुमानजी आदि के बीच में हुये वार्तालाप की कथा सुनाते हुए कहा कि आत्मकथा व्यक्ति को हमेशा आत्म विश्लेषण के रूप में सुनाना चाहिए। संपाती अपने जीवन से बहुत कुछ सीख चुका था। उन्होने बानरो से अपनी आत्मकथा आत्म विश्लेषण के रूप में सुनाया ।उन्होंने बताया कि जटायु और मैं दोनों भाई थे। जब हमारी जवानी थी तब हम लोग सूर्य तक पहुंचने के लिए अकाश में उड़ान भरी। जटायु कुछ दूर जाने के बाद सूर्य ताप का अनुभूति कर वापस आ गया किंतु मैं अभिमानी था। सूर्य तक पहुंचूंगा ही कह कर आगे आकाश में उड़ते रहा ।मैं अपने अभियान के कारण सूर्य ताप से अपने पंख को जला डाला ।सूर्य ताप से पंख के जल जाने पर मैं नीचे गिर गया। आत्मकथा के माध्यम से अपने खुद का विश्लेषण कर अपनी कमजोरी को व्यक्ति को दूर करना चाहिए। इस तरह से आत्मकथा को आत्म विश्लेषण के रूप में कही जाए तो वह व्यक्ति एवं समाज दोनों के लिए कल्याणकारी होता है।
आगे मानस प्रवक्ता भाई श्यामसुंदर पटेल ने कथा सुनाते हुए और कहा कि आत्मकथा को आत्म प्रशंसा के रूप में तो अधिकांश लोग कहते ही रहते हैं, जो व्यक्ति एवं समाज दोनों के लिए नुकसान देह एवं घातक है। आत्म प्रशंसा के रूप में आत्मकथा सुनाना समय की बर्बादी एवं हमेशा अकल्याणकारी होता है।
आयोजन समिति के प्रमुख सुखदेव साहू, वैष्णव हरिदास, नारायण कर्ष घनश्याम साहू आदि लोगों ने अधिक से अधिक लोगों को आकर इस कथा से लाभ उठाने के लिए निवेदन किए हैं। इस आयोजन में ग्राम प्रमुख सरपंच उमाशंकर साहू लखनदास कोटवार बुधयारीन केवट परवतीया साहू आदि का योगदान प्रशंसनीय रहा।



