छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय जंबूरी त्रिचि तमिलनाडु हेतु सारंगढ़ जिला के स्काउट रवाना

जिला संघ ने दिखाई हरी झंडी

बिलाईगढ़-भारत स्काउट एवं गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा 28 जनवरी से 3 फरवरी तक चलने वाली राष्ट्रीय गोल्डन जुबली जंबूरी त्रिचि तमिलनाडु हेतु जिला के चयनित स्काउट को जिला मुख्य आयुक्त अजय गोपाल, जिला आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी एल पी पटेल एवं विभावरी सिंह ठाकुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला सचिव डॉ पूनम सिंह साहू ने बताया कि इस जंबूरी हेतु हमारे जिले से चार स्काउट दीपक सिंह ठाकुर, हेमंत दास ,लोचन निराला एवं हरीश चौहान का चयन हुआ है। जिला मुख्य आयुक्त अजय गोपाल ने सारंगढ़ के चयनित स्काउट को राष्ट्रीय जंबूरी में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, वेशभूषा से अवगत कराने हेतु धान से बनी कलाकारी, सुपा व छत्तीसगढ़ का आभूषण भेंट किए, व वहां उम्दा प्रदर्शन हेतु आशीर्वचन दिए। जिला शिक्षा अधिकारी एल पी पटेल द्वारा उन्हें छत्तीसगढ़ सारंगढ़ के आर्ट एवं स्थानीय बाजार में बिकने वाली निर्मित सामग्री, ठेठरी, खुरमी ,अरसा आदि छत्तीसगढ़ के व्यंजन भेंट करते हुए राष्ट्रीय जंबूरी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में विजय हासिल करने का आशीर्वचन दिए। विभावरी सिंह ठाकुर ने जंबूरी में प्रदर्शन की तकनीकी बातों से अवगत कराई।इस अवसर पर जिला सचिव डॉ.पी एस साहू, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट शंकर लाल साहू, जिला संगठन आयुक्त स्काउट लिंगराज पटेल ,जिला संगठन आयुक्त गाइड धात्री नायक ,जिला संयुक्त सचिव गुणवती साहू, दीपक पांडे रुक्मणी देवांगन ,कल्पना भोई , कन्हैया लाल लहरे, फकीरा यादव एवं जिले के समस्त स्काउटर गाइडर ने जंबूरी में अच्छा प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
प्रभु भक्ति निष्काम भाव से करें -भाई श्यामसुंदर पटेल... अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुहिम चलाना पड़ा भारी! महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पति-बेटे समेत 5 लो... शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न... कान्यकुब्ज युवा संगिनी बलौदाबाजार ने हर्षोल्लास के साथ मनाई शरद पूर्णिमा... धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश... बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर... वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन... सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार...