छत्तीसगढ़
खेल स्पर्धा के दूसरे दिन बैडमिंटन में दिखाया दमखम…

बलौदाबाजार- जिला प्रशासन एवं जिला खेल संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी, व्हालीबाल एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार क़ो खिलाड़ियों ने बैडमिंटन स्पर्धा में दम लगाया।
बताया गया कि बैडमिंटन स्पर्धा में पुरुष एवं महिला सहित कुल 165 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ये खिलाडी विकासखंड स्तर से चयनित होकर पहुंचे थे। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों नें भी हिस्सा लिया। दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल स्पर्धा अंतर्गत आयोजित कबड्डी, व्हालीबाल एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का परिणाम सोमवार क़ो जारी जारी किया जाएगा। तीनों विधाओं के खेल में लगभग 457 खिलाडियो ने भाग लिया।




