छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय खेलकूद स्पर्धा में सिमगा ब्लॉक ने मारी बाजी

बलौदाबाजार – जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कलयाण एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 1एवं 2 फ़रवरी 2025 क़ो आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम बलौदाबाजार में सम्पन्न हुआ। स्पर्धा में कबड्डी, व्हालीबाल एवं बैडमिंटन के लगभग 457 खिलाडी शामिल हुए। स्पर्धा के तीनों विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिमगा ब्लॉक प्रथम स्थान पर रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैडमिंटन अण्डर 13 (बालक) स्वराज साहू (सिमगा) प्रथम एवं तनिष्क वर्मा (सिमगा) द्वितीय, बैडमिंटन अण्डर 15 (बालक) आदित्य मेहरा (बलौदाबाजार) एवं आदित्य कुमार सिंह (बलौदाबाजार) द्वितीय बैडमिंटन अण्डर 17 (बालिका) पूर्वांशी इंदौरा (सिमगा) प्रथम एवं तान्या शर्मा (बलौदाबाजार) द्वितीय, बैडमिंटन सीनियर डबल (पुरूष) पुष्पेन्द्र कुमार पटेल/अनंत कुमार प्रथम एवं नवीन मिश्रा/सागर सक्सेना द्वितीय तथा बैडमिंटन शासकीय कर्मचारी (महिला) प्रीति बंछोर बिजौरा प्रथम एवं रेणुका साहू द्वितीय बैडमिंटन शासकीय कर्मचारी पुरुष डबल- चेतन कुमार बघेल/ संतोष कुमार ध्रुव प्रथम एवं विनय रंजन बंजारे/विशल कित्त्पोट्टा द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार कबड्‌डी अण्डर 19 (बालक) भाटापारा प्रथम एवं पलारी द्वितीय कबड्डी अण्डर 19 (बालिका) भाटापारा प्रथम एवं बलौदाबाजार द्वितीय, कबड्डी 19 वर्ष से अधिक (महिला) कसडोल प्रथम एवं बलौदाबाजार द्वितीय कबड्डी 19 वर्ष से अधिक (पुरुष) सिमगा प्रथम एवं भाटापारा द्वितीय स्थान प्राप्त किये है तथा व्हालीबॉल अण्डर 19 (बालक)-कसडोल प्रथम एवं सिमगा द्वितीय व्हालीबॉल अण्डर 19 (बालिका) सिमगा प्रथम एवं कसडोल द्वितीय तथा व्हालीबॉल 19 वर्ष से अधिक (पुरूष) सिमगा प्रथम एवं कसडोल द्वितीय स्थान प्राप्त किए।

इस अवसर पर प्रभारी वरिष्ठ खेल अधिकारी प्रीति बंछोर, हरवंश निषाद (सहायक खेल अधिकारी) एवं समस्त विकासखंड के नोडल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण बलौदाबाजार, शिक्षा विभाग से आलोक गुप्ता, क्रीड़ा अधिकारी एवं समस्त व्यायाम शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
प्रभु भक्ति निष्काम भाव से करें -भाई श्यामसुंदर पटेल... अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुहिम चलाना पड़ा भारी! महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पति-बेटे समेत 5 लो... शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न... कान्यकुब्ज युवा संगिनी बलौदाबाजार ने हर्षोल्लास के साथ मनाई शरद पूर्णिमा... धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश... बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर... वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन... सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार...