छत्तीसगढ़

बरमकेला ब्लॉक में लगभग 80 प्रतिशत मतदान पंचायत के प्रथम चरण चुनाव में हुआ…

पंचायत की सरकार बनाने के लिए लगी लंबी कतार...

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – जिले के बरमकेला विकासखंड में पंचायत का प्रथम चरण का चुनाव उत्साह और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। लोकतंत्र के महापर्व में आहुति देने के लिए बड़ी तादाद में महिला, पुरुष, युवा, बुजुर्ग ने अपनी सहभागिता निभाई। प्रथम चरण पंचायत चुनाव में बरमकेला ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य के 4 सीट, जनपद पंचायत सदस्य के 25 सीट और ग्राम पंचायत सरपंच : 96 सीट में से 91 सीट में चुनाव हुआ, जबकि 5 सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए। बरमकेला ब्लॉक के एक लाख 12 हजार 774 मतदाता, 56064 पुरुष मतदाता 56707 महिला मतदाता तृतीय लिंग के 3 मतदाताओ ने सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगभग 80 प्रतिशत मतदान किया। सुबह 8 बजे से 1 बजे तक में वहीं 3 बजे के पूर्व में फिर से लोगों की आवाजाही चहल पहल में चुनावी माहौल दिखाई दी। मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग उत्साह के साथ किया। अंतिम समय में भी भीड़ कतारबद्ध मतदान केंद्रो में था। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। इसमें 18 वर्ष से लेकर 80 वर्ष तक के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने भी खुशी खुशी अपने मत का उपयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ में अपीलार्थी लालटू उर्फ संतोष के द्वारा फर्जी तरीके स... ट्रैफिक उल्लंघन करने वाले 13 प्रकरण में 39 सौ का जुर्माना... न्यायालय कलेक्टर सारंगढ़ में 24 मार्च को उपस्थिति के लिए शिवा साहू को अंतिम अवसर... न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ में अपीलार्थी लालटू उर्फ संतोष के द्वारा फर्जी तरीके स... भारतीय जनता पार्टी अनुसुचित जाति मोर्चा सारंगढ़ बिलाईगढ की पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का क... एनक्यूएएस राष्ट्रीय टीम द्वारा होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेडवन का मूल्यांकन... कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने वनांचल ग्राम पिरदा के स्वास्थ्य केंद्र और छात्रावास का औचक निरीक्षण किया... कलेक्टर एसपी ने होली के पूर्व सारंगढ़ में निकाला फ्लैग मार्च... जिला टास्क फ़ोर्स ने कोसीर क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन कर रहे वाहनों पर किया कार्यवाही... किसानों को 28 फरवरी को मिलेगा धान का बोनस...