छत्तीसगढ़

छोटे कद -काठी, पर लोकतान्त्रिक मूल्यों की समझ बड़ी…

मतदान के प्रति उत्साहित मतदाता कुमारी सुशीला बाई ने किया मतदान...

बलौदाबाजार भाटापारा- लोकतंत्र के महापर्व में जिले के मतदाता पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग ले रहे हैं। इसी कड़ी में विकासखंड कसडोल के ग्राम पीसीद की जागरूक मतदाता कुमारी सुशीला बाई ने आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया। छोटे कद-काठी की यह कलाकार बड़े हौसले और देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हैं। उन्होंने मतदान केंद्र पीसीद पहुंचकर खुशी-खुशी मतदान किया और सभी नागरिकों से अपील की, कि वे भी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मतदान के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा, जिससे वे अत्यंत प्रसन्न दिखीं। कुमारी सुशीला बाई का यह उत्साह दर्शाता है कि देश की जनता अब अपने अधिकारों और कर्तव्यों को लेकर पहले से अधिक जागरूक हो रही है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी मतदाताओं का योगदान आवश्यक है, और इस दिशा में कुमारी सुशीला बाई जैसे जागरूक नागरिक समाज के लिए प्रेरणा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश... लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी नही मिला अब तक कुछ... सरिया तहसीलदार ने नियमानुसार पूर्वज के आधार पर किया बोन्दा कोटवार की नियुक्ति... प्रेग्नेंसी में पल रहे बच्चे का लिंग जांच अपराध... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किया गया बिलाईगढ़ थाना में आवेदन प्रस्तुत... फीस, पुस्तक और ड्रेस में मनमानी रेट तय करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगी कार्यवाही... 20 जुलाई को होगा विशेष ग्रामसभा का आयोजन... 30 कुपोषित बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए के जिला इकाई ने लिया स्वस्थ करने का जिम्मा...