छत्तीसगढ़

तीन नाबालिगों की शादी रोकी गई, परिजनों को दी समझाईश…

बलौदाबाजार – नाबालिग बच्चों की शादी कराए जाने क़ी सूचना पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शादी रुकवाई गई। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी टी. जाटवर के मार्गदर्शन में एक संयुक्त टीम गठित कर जिला बाल संरक्षण इकाई, एकीकृत बाल विकास परियोजना पलारी और पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल थे। टीम ने सिमगा विकासखंड के ग्राम आमाकोनी, भाटापारा विकासखण्ड के ग्राम अकोली एवं गोंगिया में जाकर तीन नाबालिग बच्चों की शादी रुकवाई।

ग्राम आमाकोनी में 14 वर्ष 4 महिने की नाबालिक लड़की की शादी होने वाला था जिसे जिसे समय रहते रोका गया।
अकोली गांव में 15 वर्ष 9 महिने की नाबालिग लड़की की शादी हो रही थी, जिसे प्रशासन ने विवाह रोक दिया,वही तीसरा मामला ग्राम गोगिया का था, जहां एक 15 वर्ष 7 माह के नाबालिक लड़के के पथरिया मुंगेली के लिए निकल रही बारात को संयुक्त टीम द्वारा रूकवाया गया साथ ही शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच की गई एवं घोषणा पत्र में परिजनों से हस्ताक्षर कराया गया जो वैधानिक विवाह की न्यूनतम उम्र से कम थी।

*परिजनों को दी गई समझाईश*-महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने सभी नाबालिग बच्चों और उनके माता-पिता को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में बताया। टीम ने उन्हें समझाया कि लड़कियों के लिए 18 वर्ष और लड़कों के लिए 21 वर्ष की उम्र से पहले विवाह कानूनी रूप से अपराध है जो बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। परिजनों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की चेतावनी दी गई अधिनियम के अनुसार बाल विवाह करने पर दो वर्ष का कारावास और 1 लाख रूपये का जुर्माना हो सकता है । इसके अलावा विवाह कराने, अनुमति देने, सहयोग करने या इसमें शामिल होने वालो पर भी कार्यवाही का प्रावधान है।

इस कार्रवाई में जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन, एकीकृत बाल विकास परियोजना सिमगा, भाटापारा और पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...