छत्तीसगढ़

विश्व जल दिवस पर हुए जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम और शपथ…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – विश्व जल दिवस के अवसर पर जिले के कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी अधिकारी रमाशंकर कश्यप के नेतृत्व में सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत बटाऊपाली (ब) के ग्राम तिलाईपाली में जल सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक, रायगढ़ जिला के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजेश अग्रवाल, सरपंच फूलबाई सिदार, ग्रामीणजन सहित सहायक अभियंता भीमलाल खरे, उप अभियंता शेखर सिंह कंवर, समस्त कर्मचारीगण सहित उपस्थित थे।

विश्व जल दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीण जनों को जानकारी दी गई कि जल के महत्व के बारे में जल संरक्षण और उसको कैसे हम सही ढंग से उपयोग करें। जिससे जल की बर्बादी ना हो इसके बारे में लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही विभिन्न कार्यक्रम रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकारी प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल को बचाने के लिए ग्रामीण जनों को शपथ दिलाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...