छत्तीसगढ़रायगढ़

पूंजीपथरा पुलिस की अवैध कबाड़ पर बैक टू बैक 02 कार्रवाई

माजदा और पिकअप वाहन के साथ 6 टन 200 किलो स्कैप जब्त

रायगढ़ । एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल की दिशा निर्देशन पर पूंजीपथरा पुलिस ने अवैध कबाड़ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज एक पीकअप वाहन और माजदा वाहन से संदिग्ध लोहे का कबाड़ (6 टन 200 किलोग्राम) जब्त किया है। दो अलग-अलग मामलों में वाहन चालकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
आज सुबह, दिनांक 22 दिसंबर 2024 को थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि पीकअप वाहन (क्रमांक CG13 LA1562) में अवैध कबाड़ लोड कर तराईमाल से जिंदल इंडस्ट्रियल पार्क की ओर लाया जा रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी ने पेट्रोलिंग टीम को मौके पर रवाना किया।
टीम ने घरघोड़ा रोड पर जिंदल पार्क के सामने नाकेबंदी कर पीकअप वाहन को रोका। वाहन चालक ने अपना नाम मुख्तार अंसारी (30 वर्ष), पिता इदरीश अंसारी, निवासी लाखा, डनसेना ढाबा, थाना सिटी कोतवाली, रायगढ़ बताया। वाहन में लगभग 1200 किलोग्राम ( 1टन 200 किलोग्राम) लोहे का कबाड़ (कीमत ₹35,000) मिला, मौके पर वाहन चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।चोरी के सामान होने की आशंका में पुलिस ने लोहे के कबाड़ को विधिवत जब्त किया।

वहीं दूसरी कार्रवाई शाम को गेरवानी सालासर चौंक पर पूंजीपथरा पुलिस टीम ने किया, पुलिस टीम ने मुखबीर सूचना पर एक लाल रंग के माजदा वाहन क्रमांक सीजी 13 एक्स 1109 पर विभिन्न प्रकार के लोहे के स्क्रैप को वाहन चालक लखन्द्र राम पिता लक्ष्मी राम उम्र 40 साल निवासी ग्राम पालीवार थाना बारियाबाग जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) हाल मुकाम ग्राम खैरपुर थाना कोतरारोड़ रायगढ़ के कब्जे से जप्त किया गया है वाहन में लोड करीब 5 टन स्क्रैप जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रूपए है इसके संबंध में वाहन चालक कोई कागजात नहीं होना बताया । पुलिस ने चोरी के संदेह पर कार्यवाही करते हुए वाहन मय कबाड़ जप्त किया गया है । आरोपी मुख्तार अंसारी और लखन्द्र राम के खिलाफ पृथक-पृथक धारा 35(क)(ड) BNSS/303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दोनों कार्यवाही में पुलिस ने माजदा और पिकअप वाहन पर लोड करीब 6 टन 200 किलोग्राम अवैध कबाड़ कीमत करीब 1,85,000 रुपए का जप्त किया गया है, दोनों कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार, विजय एक्का, प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत, विनीत तिर्की आरक्षक विक्रम कुजूर और अभिषेक द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश... लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी नही मिला अब तक कुछ... सरिया तहसीलदार ने नियमानुसार पूर्वज के आधार पर किया बोन्दा कोटवार की नियुक्ति... प्रेग्नेंसी में पल रहे बच्चे का लिंग जांच अपराध... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किया गया बिलाईगढ़ थाना में आवेदन प्रस्तुत... फीस, पुस्तक और ड्रेस में मनमानी रेट तय करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगी कार्यवाही... 20 जुलाई को होगा विशेष ग्रामसभा का आयोजन... 30 कुपोषित बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए के जिला इकाई ने लिया स्वस्थ करने का जिम्मा...