छत्तीसगढ़

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025…

कलेक्टर ने मतदान दलों के प्रशिक्षण क़ा किया निरीक्षण...

बेहतर प्रशिक्षण लेकर सफलतापूर्व मतदान और मतगणना कार्य सम्पन्न कराने दिये निर्देश…

बलौदाबाजार – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी ने गुरुवार क़ो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 अंतर्गत मतदान दलों के द्वितीय प्रशिक्षण का जायजा लिया। उन्होंने मतदान दलों क़ो बेहतर प्रशिक्षण लेकर सफलतापूर्वक मतदान और मतगणना कार्य सम्पन्न कराने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने विकासखंम मुख्यालय सिमगा के शक्ति कान्वेंट उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय एवं वंदना पब्लिक स्कूल में चल रहे मतदान दलों का निरीक्षण करते हुए मास्टर ट्रेनरों क़ो आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक प्रशिक्षण देने कहा। उन्होंने स्वतंत्र निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन पर जोर देते हुए सभी मतदान अधिकारियों से कहा कि मतदान ड्यूटी के समय स्वयं निष्पक्ष रहते हुए कार्य भी निष्पक्षता से करें। कहीं विवाद की स्थिति निर्मित न होने दें। पंचायत चुनाव में मतदान के दिन ही मतगणना का कार्य भी सम्पन्न कराना है इसलिए समय का पूरा ध्यान रखें।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 अंतर्गत प्रथम चरण में जिले के विकास खण्ड सिमगा और भतापारा में 17 फ़रवरी 2025 क़ो जिला पंचायत व जनपद अध्यक्ष, सरपंच एवं पंच पद के लिए मतदान तिथि निर्धारित है। द्वितीय चरण में विकासखंड कसडोल एवं तृतीय चरण में विकासखंड बलौदाबाजार एवं पलारी में मतदान होगा.
इस दौरान एसडीएम अंशुल वर्मा, तहसीलदार अनिरुद्ध मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
प्रभु भक्ति निष्काम भाव से करें -भाई श्यामसुंदर पटेल... अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुहिम चलाना पड़ा भारी! महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पति-बेटे समेत 5 लो... शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न... कान्यकुब्ज युवा संगिनी बलौदाबाजार ने हर्षोल्लास के साथ मनाई शरद पूर्णिमा... धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश... बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर... वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन... सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार...