छत्तीसगढ़

कार्य में रुचि नहीं लेने और सर्वे का अनुमोदन नहीं करने के कारण 3 पटवारी हुए निलंबित…

जिला दंडाधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने किया निलंबित...

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – केंद्र शासन के महत्वपूर्ण योजना एग्रीस्टेक परियोजना के डिजिटल क्रॉप सर्वे में 31 मार्च तक कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने पटवारी विरेन्द्र राजपूत, रॉबिंस भारद्वाज और ऋषि सिन्हा के द्वारा डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य में रुचि नहीं लिए जाने, सर्वेयरों को सर्वे हेतु खसरा आवंटित करने में विलंब करने और किसी भी सर्वेक्षित खसरे का अनुमोदन नहीं करने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के तहत निलंबित किया है। इन तीनों पटवारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

*9 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस*

कलेक्टर ने 9 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, उनमें सुरेश कुमार निराला, राजेश साहू, प्रांजल स्वर्णकार, मुकेश कुमार जोल्हे, मनोज अनंत, कृष्ण कुमार साहू, गीता प्रसाद जांगड़े, डेजी रात्रे और चंद्रशेखर खड़िया शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...