छत्तीसगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के 210 यात्रियों ने लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ –  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नागरिक (सियान) अपने आराध्य देव श्रीराम और महादेव का सकुशल दर्शन कर रहे हैं और पुण्य लाभ अर्जित कर राज्य शासन और मुख्यमंत्री साय को धन्यवाद दिए हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत जिले में 30 यात्रियों को प्रति यात्रा, अब तक सात बार के जत्था में 210 यात्रियों को तीर्थ दर्शन के लिए रवाना किया गया और वे सकुशल देव दर्शन करके वापस लौटे हैं। यह जत्था वर्ष 2024-25 में 11 मार्च, 10 जुलाई, 6 अगस्त, 3 सितंबर, 1 अक्टूबर, 6 नवंबर और 2 दिसंबर को भेजा गया है। इस योजना के नोडल समाज कल्याण विभाग की ओर से यात्रियों को यात्रा कराया जाता है। उल्लेखनीय है कि अप्रैल से मई 2024 में लोकसभा चुनाव और जनवरी, फरवरी 2025 में पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव के आचार संहिता के कारण इस योजना का लाभ नहीं दिलाया जा सका।

*पात्रता*
इस योजना के लिए यात्री को छत्तीसगढ़ का निवासी होना चाहिए। उनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक होना चाहिए। 18 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांगजन जो इस यात्रा के लिए सक्षम हो, विधवा या परित्यक्त महिला, इस योजना के लिए पात्र यात्री हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए समाज कल्याण विभाग के कार्यालय और टोल फ्री नंबर 155326 से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश... लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी नही मिला अब तक कुछ... सरिया तहसीलदार ने नियमानुसार पूर्वज के आधार पर किया बोन्दा कोटवार की नियुक्ति... प्रेग्नेंसी में पल रहे बच्चे का लिंग जांच अपराध... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किया गया बिलाईगढ़ थाना में आवेदन प्रस्तुत... फीस, पुस्तक और ड्रेस में मनमानी रेट तय करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगी कार्यवाही... 20 जुलाई को होगा विशेष ग्रामसभा का आयोजन... 30 कुपोषित बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए के जिला इकाई ने लिया स्वस्थ करने का जिम्मा...