छत्तीसगढ़

हल्दी रस्म के बीच से दूल्हा गिरफ्तार,वजह जानकर लोग हैरान…

कवर्धा – छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शादी के मंडप में चल रही हल्दी रस्म के दौरान पुलिस ने अचानक एंट्री मारी और दूल्हा बनकर बैठे SIB के प्रधान आरक्षक बहादुर सिंह मरावी को भरी महफिल में सबके सामने गिरफ्तार कर लिया। हल्दी लगे चेहरे के साथ मंडप से गिरफ्तार किए जाने की घटना ने रिश्तेदारों और मेहमानों को हैरानी में डाल दिया। दरअसल, हेड कांस्टेबल पर नौकरी का झांसा देकर करीब 6 लाख रुपये की ठगी करने और एक युवती के साथ लंबे समय तक दैहिक शोषण करने का गंभीर आरोप है। यही नहीं, एक दिन पहले ही उसके खिलाफ फर्जी नियुक्ति आदेश देने की दूसरी FIR दर्ज की गई थी। पुलिस को जैसे ही आरोपी की लोकेशन की जानकारी मिली, टीम ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर मंडप से ही बहादुर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के टॉपर बच्चों को किया सम्मानित... स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया 100 बिस्तर सिविल अस्पताल सरि... कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरूद्ध होगी कार्यवाही... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने ली समय सीमा की बैठक... जनगणना में नागरिकों की जानकारी पूरी तरह गोपनीय - कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे... कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने दुर्गा पैकरा को दी अनुकंपा नियुक्ति... कलेक्टर ने सारंगढ़ के कृषि कार्यालय में हुए मारपीट पर लिया संज्ञान... निर्माण कार्यों के गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे... थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ... बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल्ल रजक ने किया ऑन द स्पॉट समाधान, स्कूल परिसर के कब्ज़ा पर चला बुलडोजर...