छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने बिलाईगढ़ के विभिन्न कार्यालय और कार्यों का किया आकस्मिक निरीक्षण…

पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश…

सारंगढ़ बिलाईगढ  – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे और जिला पंचायत सीईओ इन्द्रजीत बर्मन ने बिलाईगढ़ नगर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दौरे का मुख्य आकर्षण पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति उनका समर्पण रहा। सर्वप्रथम, जिले के दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने जनपद पंचायत बिलाईगढ़ में विभिन्न स्व-सहायता समूहों की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। यहाँ उन्होंने समूहों की गतिविधियों, उनकी आवश्यकताओं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की, जिससे जमीनी स्तर पर महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा मिल सके। इसके पश्चात् कलेक्टर डॉ कन्नौजे और सीईओ बर्मन ने नगर के अटल परिसर में पर्यावरण संरक्षण का एक सशक्त संदेश देते हुए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत एक पौधा रोपित किया। इस पहल के माध्यम से उन्होंने नगरवासियों को प्रकृति के संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व के प्रति जागरूक किया। इसके बाद कलेक्टर ने बिलाईगढ़ की स्वच्छता दीदियों से मुलाकात कर उनके अमूल्य योगदान की सराहना की। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों को टोपी, मास्क तथा हैंड ग्लव्स वितरित कर उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाया और उनके कार्य को और भी बेहतर ढंग से करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा कलेक्टर एवं सीईओ ने तहसीलदार कार्यालय बिलाईगढ़ का भी निरीक्षण किया और वहाँ की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे और सीईओ इन्द्रजीत बर्मन के द्वारा इस प्रकार औचक निरीक्षण कर प्रशासन की स्थिति, कार्यप्रणाली, सफाई, प्रशिक्षण आदि व्यवस्थाओं का स्वयं आंकलन करना था, वहीं विभिन्न गतिविधियों में जिला प्रशासन की इस प्रकार के सक्रिय निरीक्षण से बिलाईगढ़ क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की आम जन मानस में उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ में अपीलार्थी लालटू उर्फ संतोष के द्वारा फर्जी तरीके स... ट्रैफिक उल्लंघन करने वाले 13 प्रकरण में 39 सौ का जुर्माना... न्यायालय कलेक्टर सारंगढ़ में 24 मार्च को उपस्थिति के लिए शिवा साहू को अंतिम अवसर... न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ में अपीलार्थी लालटू उर्फ संतोष के द्वारा फर्जी तरीके स... भारतीय जनता पार्टी अनुसुचित जाति मोर्चा सारंगढ़ बिलाईगढ की पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का क... एनक्यूएएस राष्ट्रीय टीम द्वारा होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेडवन का मूल्यांकन... कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने वनांचल ग्राम पिरदा के स्वास्थ्य केंद्र और छात्रावास का औचक निरीक्षण किया... कलेक्टर एसपी ने होली के पूर्व सारंगढ़ में निकाला फ्लैग मार्च... जिला टास्क फ़ोर्स ने कोसीर क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन कर रहे वाहनों पर किया कार्यवाही... किसानों को 28 फरवरी को मिलेगा धान का बोनस...