छत्तीसगढ़

करोड़ो की लागत से बनने वाली मुख्य मार्ग का निर्माण अधर पर लटकी…

मुख्य मार्ग जर्जर, हर वक्त रहती है हादसे की आशंका...

जर्जर सड़क बनी दुर्घटना का मुख्य कारण, ग्रामीणों में पनप रहा है आक्रोश…

सारंगढ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के उपतहसील सरसिवां क्षेत्र समीप ग्राम पंचायत सरधाभाठा मुख्य मार्ग जर्जर स्थिति में , पेंड्रावन ग्राम से होकर कोसीर जाने वाली मुख्य मार्ग गड्ढों में तपदिल हो चुके है , आपको बता दे कि पूर्व में सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय नेताओं व ग्रामीणों के अथक प्रयास से मुख्य सड़क निर्माण का टेंडर स्वीकृत हुए

पेण्ड्रावन, सरधाभाठा ,बालपुर कोसीर पहुंच पक्की सड़क मार्ग चौड़ीकरण – मजबूतीकरण (7 कि.मी. लम्बाई) स्वीकृत निर्माणाधीन सड़क मार्ग को ठेकेदार द्वारा उक्त सड़क में 5 पुल पुलिया निर्माण कर शेष काम आज पर्यन्त तक आज पर्यन्त तक अधूरा छोड़ दिया गया , ग्रामीण आज भी नए सड़क निर्माण की आस लगाए बैठे हुए

जबकि सड़क के लिए लगभग 16 करोड़ राशि (CGRDC मद से) स्वीकृत था। वर्तमान में सड़क अत्यंत जर्जर एवं जानलेवा गढ्डे में तब्दील हो चुका हैं , मुख्य मार्ग में चलने व आवा गमन करने आसपास के ग्रामीण जान जोखिम में डालने को मजबूर है
आपको बता दे कि यहां कभी भी कोई भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकता है। सड़क में गढ्डे पे गढ्डे होने के कारण स्कूली बच्चे राहगीर आय छोटी बड़ी हादसों का शिकार हो रहे है , वही

चार पहिया वाहन भी चलना भी दूभर हो गया है , अस्वस्थ पीड़ित व्यक्ति के लिए एम्बुलेंस नही चल पा रहा है। बालपुर से कोसीर मांग हेतु बाईपास मार्ग के लिए 1.5 कि.मी. भू-अर्जन का मामला शासन से पास होकर SDM बिलाईगढ़ कार्यालय में पास होकर अधर पर लटकते SDM कार्यालय की धूल खा रहा है, संबंधित किसान को मुआवज़ा तक नही मिल पाया ना ही चेक वितरण नहीं हो पाया है।
शासन प्रशासन की लापरवाही से करोङो रुपये की लागत से मुख्य मार्ग गढ्डों में तपदिल हो गया उसके बावजूद अब तक किसी भी उच्च अधिकारियों ने सुध नही लिया

अब देखने वाली बात है कि कब तक ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर चलना पड़ेगा , क्या शासन प्रशासन व जिले के उच्चअधिकारी सम्बंधित अधिकारी संज्ञान में लेते है , क्या मुख्य मार्ग में सुधार होगा इस पर क्या करवाई करते है ,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
प्रभु भक्ति निष्काम भाव से करें -भाई श्यामसुंदर पटेल... अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुहिम चलाना पड़ा भारी! महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पति-बेटे समेत 5 लो... शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न... कान्यकुब्ज युवा संगिनी बलौदाबाजार ने हर्षोल्लास के साथ मनाई शरद पूर्णिमा... धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश... बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर... वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन... सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार...