छत्तीसगढ़

अवैध बेचने से पहले 600 बोरी यूरिया से लोड ट्रक पकड़ाया…

सरसींवा के तेजस्वनी ट्रेडर्स से अवैध यूरिया जप्त...

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव की अगुवाई में जिला स्तरीय निरीक्षण टीम ने किसानों को गुणवत्तायुक्त रासायनिक खाद, कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छापामार कार्रवाई की, जिसमें सफलता पाई है। जांच टीम ने सरसींवा के कई दुकानों का जांच किया। कोदवा के तेजस्वनी ट्रेडर्स का निरीक्षक द्वारा जांच करने पर पीओएस रिपोर्ट, स्टॉक पंजी में किसी भी प्रकार का खाद बचत पाया नहीं पाया। इस ट्रेडर्स के द्वारा 800 रुपए में यूरिया बिक्री कर कालाबाजारी किया जा रहा था। साथ ही वाहन क्रमांक बीआर 02 जी ए 6848 में 600 बोरी यूरिया पाया गया, जिसका बिल रसीद, वाहन चालक आदि आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया। यह अनुदान प्राप्त रासायनिक खाद का परिवहन और भंडारण, आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 का उल्लंघन है। जांच टीम ने 600 बोरी यूरिया को जब्त कर सरसीवा थाना की अभिरक्षा में रखा है। जांच टीम में तहसीलदार आयुष तिवारी, उर्वरक निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, पटवारी प्रणवीर सिंह सहित देवेश निराला, विजय आनंद कुर्रे ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कलेक्टर ने 45 ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन करने के दिए निर्देश... 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट प्रतिबंधित, उल्लंघन पर 25 हजार रूपये का दंड... 16 जून से ही प्रारम्भ होगा स्कूल प्रवेश : संचालक लोक शिक्षण... कलेक्टर ने बुनकरों के केंद्र जाकर किया हथकरघा कला को प्रोत्साहन... खनिज अमला ने साल्हेओना के बाबा वैद्यनाथ मिनरल्स क्रेशर पर छापा मारा... योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा... खाद कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, दुमुहानी का मेला कृषि केंद्र सील... बरमकेला क्षेत्र में पेट्रोल डीजल की अनियमिता पर यश देव किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप सील... 6 खाद दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड, कृषि विभाग की जांच के बाद कार्यवाही... कलेक्टर की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न...