छत्तीसगढ़

उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने बिलाईगढ़ के शहीद वीर नारायण सिंह कॉलेज में वीरनारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया…

बलिदानी क्रांतिकारी वीरनारायण सिंह के गौरव की हुई गूंज...

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – उच्च शिक्षा मंत्री तथा सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने शहीद वीरनारायण सिंह महाविद्यालय बिलाईगढ़ के प्रांगण में सोनाखान के महान बलिदानी क्रांतिकारी वीरनारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया और उनको तिलक लगाकर पूजा अर्चना किया। इस
कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, भाषण के सांस्कृतिक प्रस्तुति से शहीद वीरनारायण सिंह के बलिदान को याद किया और उनकी गौरवगाथा को जीवंत किया।

उच्च शिक्षा मंत्री ने शहीद वीरनारायण सिंह को याद करते हुए कहा कि समय की धारा में सब बह जाते हैं, कुछ लोग अमर हो जाते हैं। कालेज के सामने प्रतिमा होने से आते जाते उनके दर्शन होंगे और उनके बलिदानी जीवन को याद कर सभी श्रद्धालु नमन करते हुए गुजरेंगे। इस अवसर पर बिलाईगढ़ विधायक
कविता लहरे की मांग और स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कालेज के लिए कुछ न कुछ (भवन, लैब, छात्रावास, प्रोफेसर सहित अन्य भर्ती) देने का वादा किया। इस मौके पर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरे, शहीद वीरनारायण सिंह के प्रपौत्र राजेंद्र दीवान, प्राचार्य डॉ. उमाकांत मिश्र, ज्योति पटेल, सुभाष जालान, रामनारायण देवांगन, दिनेश लाल जांगड़े, सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश... लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी नही मिला अब तक कुछ... सरिया तहसीलदार ने नियमानुसार पूर्वज के आधार पर किया बोन्दा कोटवार की नियुक्ति... प्रेग्नेंसी में पल रहे बच्चे का लिंग जांच अपराध... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किया गया बिलाईगढ़ थाना में आवेदन प्रस्तुत... फीस, पुस्तक और ड्रेस में मनमानी रेट तय करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगी कार्यवाही... 20 जुलाई को होगा विशेष ग्रामसभा का आयोजन... 30 कुपोषित बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए के जिला इकाई ने लिया स्वस्थ करने का जिम्मा...