छत्तीसगढ़

सड़क, भवन के निर्माण कार्यों में सख्त हुए कलेक्टर, गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं के निर्देश दिए…

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने निर्माण कार्य के दौरान एसडीओ और इंजीनियर को मौके पर रहने के निर्देश दिए...

कंपोजिट बिल्डिंग के कार्य 30 अगस्त 2026 तक पूर्ण करें…

सारंगढ़ में एसडीएम बिल्डिंग और नवीन तहसील के नींव और कालम का कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश…

बिलाईगढ़ में एसडीएम बिल्डिंग और नवीन तहसील भूतल व छत की शटरिंग को मई 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने नेशनल हाईवे, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना आदि निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ संयुक्त बैठक लिया। बैठक में सड़क और भवन के निर्माण कार्यों में कलेक्टर डॉ कन्नौजे सख्त हुए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता में कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान एसडीओ और इंजीनियर को मौके पर रहे। कलेक्टर ने जिले के सभी सड़कों की स्थिति, उनके निर्माण, टेंडर आदि की जानकारी ली और बरसात के बाद रुके हुए कामों को आगामी दिनों में तीव्र गति से कार्य करने के लिए बिन्दुवार विस्तार से दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ सारंगढ़ में एसडीएम बिल्डिंग और नवीन तहसील के नींव, कालम का कार्य समय सीमा में करें। इसी प्रकार बिलाईगढ़ में एसडीएम बिल्डिंग और नवीन तहसील भूतल व छत निर्माण के शटरिंग को मई 2026 तक पूर्ण करें। इस अवसर पर सभी विभाग के जिला प्रमुख, एसडीओ आदि उपस्थित थे।

*कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से चल रहा एनएच का कार्य*

कलेक्टर के समय सीमा बैठक में दिए निर्देश पर अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के सरायपाली सारंगढ़ रायगढ़ राजमार्ग और रायपुर सारंगढ़ व्हाया बलौदाबाजार मार्ग के कार्य प्रारंभ कर दिए हैं। इससे शीघ्र ही सड़क मरम्मत और निर्माण होने से सुविधा मिलेगी। हरदी बायपास से सारंगढ़ दानसरा मार्ग का कार्य भी चल रहा है।

*दिसम्बर जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश*

कलेक्टर डॉ संजय ने लोक निर्माण विभाग के मोहंदी सांकरा मार्ग 3 किमी, डीपापारा दादरपाली मार्ग 1.90 किमी को दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। पीएम ग्राम सड़क योजना के गिरसा से किसडा मार्ग को जनवरी 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

*रायपुर कार्यालय से टेंडर प्रक्रिया में शामिल कार्य*

लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यालय रायपुर से हसौद सरसीवा सरायपाली मार्ग, भिनोदा गगोरी मार्ग, सारंगढ़ बरमकेला सोहिला मार्ग का मरम्मत कार्य के प्रशासकीय और तकनीकी अनुमोदन कार्य प्रगति पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ में अपीलार्थी लालटू उर्फ संतोष के द्वारा फर्जी तरीके स... ट्रैफिक उल्लंघन करने वाले 13 प्रकरण में 39 सौ का जुर्माना... न्यायालय कलेक्टर सारंगढ़ में 24 मार्च को उपस्थिति के लिए शिवा साहू को अंतिम अवसर... न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ में अपीलार्थी लालटू उर्फ संतोष के द्वारा फर्जी तरीके स... भारतीय जनता पार्टी अनुसुचित जाति मोर्चा सारंगढ़ बिलाईगढ की पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का क... एनक्यूएएस राष्ट्रीय टीम द्वारा होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेडवन का मूल्यांकन... कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने वनांचल ग्राम पिरदा के स्वास्थ्य केंद्र और छात्रावास का औचक निरीक्षण किया... कलेक्टर एसपी ने होली के पूर्व सारंगढ़ में निकाला फ्लैग मार्च... जिला टास्क फ़ोर्स ने कोसीर क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन कर रहे वाहनों पर किया कार्यवाही... किसानों को 28 फरवरी को मिलेगा धान का बोनस...