छत्तीसगढ़

छोटे और सीमांत किसानों के टोकन काटने में कोई बाधा ना हो : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे…

किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसे ध्यान रखें और उपार्जन केंद्र में किसानों के लिए छाया पानी की व्यवस्था रखें...

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने कई धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा…

धान खरीदी के बाद स्टेकिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश…

धान उपार्जन केंद्र में गेट पास एप्प में समयबद्ध एंट्री हर हाल में सुनिश्चित करें…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने बुधवार को सारंगढ़ और कोसीर क्षेत्र के धान खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। कोसीर उपार्जन केंद्र क्षेत्र में कलेक्टर ने तहसीलदार शनि पैकरा और पटवारी के के साहू को अतिक्रमण हटाने का काम पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डॉ संजय कन्नौजे ने सभी समिति प्रबंधक को निर्देशित किया कि, किसान जब धान बेचने आये तो गेट पास ऐप से समयबद्ध किसानों का फोटो अपलोड एंट्री करें। छोटे एवं सीमांत किसानों को टोकन काटने में कोई दिक्कत ना हो। उन्होंने तौल प्रक्रिया, बारदाना उपलब्धता, नमी मापक यंत्र, स्टेकिंग व्यवस्था, किसानों के धान को फड़ के माध्यम से खरीदी करने, सभी आवश्यक प्रबंधों का बारीकी से जांच कर अच्छे प्रकार से धान खरीदी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नोडल अधिकारी प्रत्येक शनिवार को खरीदी किए गए धान का भौतिक सत्यापन करने एवं कोचियों के धान पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। दौरे में सहायक आयुक्त सहकारिता व्यास नारायण साहू, खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, तहसीलदार शनि पैकरा उपस्थित थे।

*कलेक्टर ने किसानों से सीधे संवाद कर धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं एवं उपार्जन प्रक्रिया का फीडबैक लिया*

धान खरीदी केंद्र लेंधरा में किसान जगेसर साहू, लक्ष्मी प्रसाद चौहान, छतराम साहू, रक्सा में किसान अशोक जांगड़े, रामनामी शंकर अनंत, कोसीर में नवधा राम जांगड़े, राजेश कुमार सुमन, बाबूलाल साहू, धान खरीदी केंद्र गाताडीह में कुंजराम भुजबल आदि किसानों से कलेक्टर ने सीधे संवाद कर उनसे उनके कितनी भूमि, कितने एकड़ में धान उत्पादन, फसल कैसा हुआ, पिछले साल की तुलना में इस वर्ष धान की उपज कम या ज्यादा हुआ, टोकन समिति या एप्प कहाँ से कटवाए, खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं एवं कमी के संबंध में फीडबैक लिया। किसानों ने अपनी जानकारी देते हुए धान खरीदी केंद्र के व्यवस्था का सराहना किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...