ईमानदार पुलिस अधिकारी थाना प्रभारी बिलाईगढ़ शिव कुमार धारी द्वारा न्यायालय द्वारा दिया गया आदेश का उड़ाई धज्जियां.
तहसील न्यायालय द्वारा दिए गये आदेश की नियत तिथि 12 दिसंबर 2025 को ईमानदार पुलिस अधिकारी शिव कुमार धारी द्वारा नही दिया गया पुलिस बल...
तहसील न्यायालय बिलाईगढ़ की आदेश की परिपालन में माल जमादार, हल्का पटावारी की मौके पर उपस्थित पुलिस बल नही मिलने के कारण कार्यावाही को किया गया स्थगित…
बिलाईगढ़ – तहसील न्यायालय बिलाईगढ़ के द्वारा दिनांक 5/12/2025 को अवैध कब्जा हटाने हेतु किया गया बेदखली वारंट जारी जिसका पत्र क्र./80/वा0-1/ना0 तह0/2025 है।
प्राप्त मिली जानकारी के अनुसार न्यायालय के रा.प्र.क्र.202403320900070 अ/70 वर्ष 2023-24 में पारित आदेश दिनांक 05/12/2025 को आवेदक खोझन प्रसाद चन्द्रा बनाम आनवेदक लालटू उर्फ संतोष साकिन बेल्हा प.ह.न.06 तहसील बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ.ग.) के मध्य आवेदक के आवेदित भूमि खसरा नं 568/1 कुल रकबा 0.052 हे. भूमि में से रकबा 0.025 हे. भूमि में कब्जा किया गया है आनवेदक लालटू उर्फ संतोष साकिन बेल्हा तहसील बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ.ग.) के विरुद्ध छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 250 के तहत बेदखली वारंट आदेशित किया जाता है।
न्यायालय द्वारा दि गई बेदखली वारंट आदेश की परिपालन में हल्का पटावारी,माल जमादार,बिलाईगढ़ एवं कोटवार गण मौके में जाने से आनवेदक लालटू उर्फ संतोष द्वारा अनावश्यक व्यवधान करने की आंशका होने का तहसील न्यायालय बिलाईगढ़ को सूचना आवेदन प्रस्तुत किये जाने के कारण टीम गठित किया गया है।
न्यायालय नायाब तहसीलदार बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ.ग.) की ज्ञापन क्रमांक/95/वा0-1/ना0 तह0/2025 दिनांक 12/12/2025 को न्यायालय द्वारा टीम गठित किया गया था जिसमें प्रभारी राजस्व निरीक्षक मंण्ल गोविन्दवन, हल्का पटवारी नं 06 ग्राम बेल्हा, हल्का पटवारी नं 13 ग्राम बिलाईगढ़, हल्का पटवारी नं 08 ग्राम पवनी, हल्का पटवारी नं 05 ग्राम नगरदा, हल्का पटवारी नं 17 ग्राम धनसीर , हल्का पटवारी नं 12 ग्राम रमतला को उक्त अवैधानिक रूप से कब्जा से हटाने हेतु (बेदखल) कर दिनांक 15/12/2025 तक पालन प्रतिवेदन पंचनामा सहित न्यायालय में प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिया गया था। जिसकी प्रतिलिपि में थाना प्रभारी बिलाईगढ़/सलिहा तहसील बिलाईगढ़ को मौका स्थल में नियत तिथि को पुलिस/महिला बल भेजने हेतु पत्र जारी किया था,माल जमादार तहसील बिलाईगढ़ बेदखली वारंट पालनार्थ , आवेदक खोझन प्रसाद चन्द्रा ग्राम बेल्हा को सूचनार्थ किया गया था। जिसकी पत्र क्रमांक 95/1 से 3/वा0-1/तह0/2025 दिनांक 12/12/2025 को दिया गया था।
पार्ट 07






