छत्तीसगढ़

पैसे की होगी बारिश, लालच में गवाए 52 लाख, आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार…

धमतरी-धमतरी जिले में तंत्र-मंत्र से पैसे की बारिश का लालच देकर 52 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए कई अलग-अलग मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया।
उसने पीड़ित से गूगल-पे के जरिए पैसे ट्रांसफर करवाए। बाद में पता चला कि आरोपी ने ठगी के पैसों का एक बड़ा हिस्सा ऑनलाइन गेमिंग में गंवा दिया। पुलिस ने आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है।मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है।
पैसों की बारिश और दुख तकलीफ दूर करने का झांसा
जानकारी के मुताबिक परसवानी गांव के रहने वाले लेखराम चंद्राकर (62) को धरमपाल गुप्ता और रेखा राजपूत के नाम से फोन आया। उन्होंने बताया कि मथुरा निवासी मोहन शर्मा तंत्र-मंत्र की विद्या से लोगों के दुख तकलीफ दूर करते हैं और पैसों की बारिश करवाते हैं। जबकि धरमलाल गुप्ता और रेखा राजपूत को इसकी जानकारी भी नहीं थी।
पैसों की गड्डी की फोटो भी भेजी
आरोपी ने पीड़ित को तंत्र-मंत्र का फोटो, वीडियो, पैसों की गड्डी की फोटो, तंत्र-मंत्र क्रियाओं की तस्वीर वाट्सएप में भेजी थी। लेखराम उनके झांसे में आ गया। पीड़ित ने ऑनलाइन माध्यम से बाबा और दो चेले के खाते यानी कि तीन खातों में 18 अक्टूबर 2021 से नवंबर 2024 तक कुल 52 लाख 49 हजार 425 रुपए दिए।
जब तीनों की कही गई बातों में कोई सच्चाई नहीं दिखी को लेखराम को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने मामले की शिकायत कुरूद थाने में दर्ज करवाई थी। पुलिस कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी सुनील उर्फ सोनपुर अभय शर्मा (25 ) को बल्लभगढ़ हरियाणा से गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने दादा और मौसा के नाम से किया फोन
SDOP रागिनी तिवारी ने बताया कि 18 अक्टूबर 2021 से 23 नवंबर 2024 तक अलग-अलग नंबरों से पीड़ित को फोन किया। आरोपी अपने दादा मोहन शर्मा उर्फ मोहन बाबा और मौसा धरमपाल और अपने पड़ोसी रेखा राजपूत का नाम लेकर लेखराम चंद्राकर को पैसा डालने बोलता था।
जबकि दादा और मौसा इस मामले के बारे में कुछ नहीं जानते थे। लेखराम चंद्राकर को तंत्र-मंत्र से पैसे की बारिश करने का लालच देकर लगातार आरोपी अपने बैंक अकाउंट और गूगल पे-फोन पे में पैसे ट्रांसफर कराता था।
ऑनलाइन गेम में हारे रुपए
आरोपी सुनील कुमार उर्फ सोनू उर्फ अभय शर्मा ने कुछ रकम को ऑनलाइन AVIATOR GAME और RUMMY LOOT ऐप में हार गया। साथ ही कुछ पैसे को निजी और घरेलू कार्य में खर्च कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक डिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 129 के तहत सीमांकन कराने हेतु किया गया आवेदन... शिव महापुराण में वर्णित त्याग और सहयोग का अद्भुत प्रसंग है समुद्र मंथन की कथा... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जलीय जीव जंतुओ के संरक्षण के लिए दिलाई शपथ... सावधान मनरेगा का नया अवतार VB G RAM G छीन लेगा आपके काम का कानूनी अधिकार... अवैध कब्जाधारी के द्वारा दि गई झूठे केश में फंसाने की धमकी की शिकायत पर ईमानदार पुलिस अधिकारी शिव कु... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला क्षेत्र के 3 छात्रावासों का किया निरीक्षण... आंगनबाड़ी में बच्चों को नाम, अक्षर ज्ञान, गिनती, बोलने का आत्मविश्वास के बारे में सीखाना चाहिए : कले... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांग की गई जानकारी... बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी हुई तो संबंधित अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई : कलेक्टर डॉ... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांग की गई जानकारी...