छत्तीसगढ़

सारंगढ़ में 25 मार्च को जिला पंचायत के कार्यक्रम में शामिल होंगे मंत्री ओपी चौधरी और टंकराम वर्मा…

जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 12 सदस्य लेंगे शपथ...

सारंगढ बिलाईगढ़ –  जिला पंचायत सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का प्रथम सम्मिलन समारोह 25 मार्च को दोपहर 2:30 बजे मंगलवार को संपन्न होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी (वित्त मंत्री) के मुख्य आतिथ्य, टंकराम वर्मा प्रभारी सह राजस्व एवं युवा कल्याण खेलकूद मंत्री के अति विशिष्ट आतिथ्य में तथा देवेंद्र प्रताप सिंह सांसद राज्यसभा, राधेश्याम राठिया सांसद रायगढ़, कमलेश जांगड़े जांजगीर चांपा सांसद, उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़, कविता लहरें विधायक बिलाईगढ़, संपत अग्रवाल विधायक बसना, सौरभ सिंह पूर्व विधायक अकलतरा के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न होगा।

प्रथम सम्मिलन का यह कार्यक्रम जिला पंचायत कार्यालय के समक्ष खेलभाटा मैदान में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय की अध्यक्षता में एवं उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक और निर्वाचित अन्य 12 जिला पंचायत सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...