छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने वनांचल ग्राम पिरदा के स्वास्थ्य केंद्र और छात्रावास का औचक निरीक्षण किया…

कलेक्टर ने दवा भंडार, आयुष्मान कार्ड और बीपी-शुगर मशीन का लिया जायजा...

कलेक्टर ने गांव के गर्भवती माताओं के टीकाकरण और पोषण की ली जानकारी

प्रसव सुविधा होने पर गर्भवती माताओं को डिलीवरी के लिए प्रेरित करने दिए निर्देश

छात्रावास का भौतिक सत्यापन कर व्यवस्था का लिया जायजा

एसडीएम बिलाईगढ़ को वन विभाग के पुराने भवन को डिस्मेंटल करने के निर्देश

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बिलाईगढ़ विकासखंड के वनांचल क्षेत्र स्थित पिरदा उप स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध दवाइयों की जानकारी ली तथा आयुष्मान कार्ड के निर्माण और शेष बचे कार्डों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बीपी और शुगर जांच मशीन की भी जांच कराई। इस संबंध में सीएचओ सुषमा काटले ने जानकारी दी।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी रजिस्टर का निरीक्षण किया, जिसमें सीएचओ ने बताया कि यहां बीपी, शुगर, बुखार, सर्दी और खांसी के मरीज ज्यादा इलाज के लिए आते हैं। कलेक्टर ने क्षेत्र की गर्भवती माताओं के बारे में भी जानकारी ली। यहां 52 गर्भवती माताएं पंजीकृत हैं। उप स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद डिलीवरी नहीं होने की जानकारी पर कलेक्टर ने गर्भवती माताओं को डिलीवरी के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने 6 बिस्तर वाले अतिरिक्त कक्ष के बारे में जानकारी ली, जिस पर बताया गया कि भवन अभी तक हैंडओवर नहीं हुआ है।

कलेक्टर ने पिरदा स्थित अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास का भी औचक निरीक्षण किया और छात्रावास के संबंध में अधीक्षक श्रीधर सिदार से जानकारी ली। कलेक्टर ने छात्रावास में बिजली, पंखा, रसोईघर तथा भोजन में उपयोग होने वाले मिर्च-मसालों की भी जांच की।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एसडीएम प्रफुल रजक को वन विभाग के पुराने भवन को डिस्मेंटल कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश... लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी नही मिला अब तक कुछ... सरिया तहसीलदार ने नियमानुसार पूर्वज के आधार पर किया बोन्दा कोटवार की नियुक्ति... प्रेग्नेंसी में पल रहे बच्चे का लिंग जांच अपराध... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किया गया बिलाईगढ़ थाना में आवेदन प्रस्तुत... फीस, पुस्तक और ड्रेस में मनमानी रेट तय करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगी कार्यवाही... 20 जुलाई को होगा विशेष ग्रामसभा का आयोजन... 30 कुपोषित बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए के जिला इकाई ने लिया स्वस्थ करने का जिम्मा...