छत्तीसगढ़

निकाय चुनाव से पहले EVM की सुरक्षा कर रहे आरक्षक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या…

धमतरी-ईवीएम गोदाम में एक पुलिस आरक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे रेंडमाइजेशन कार्य में जुटे अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने घटना की जानकारी रुद्री थाना में दी।
रुद्री पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 जनवरी को निर्वाचन कार्यालय के गोदाम में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस आरक्षक सालिक राम पात्रे ने खुद पर गोली चलाकर आत्महत्या कर लिया। आरक्षक ने सिर पर गोली मारी, जो सिर को छेदते हुए बाहर निकल गई। इस घटना से रेंडमाइजेशन में जुटे अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।खबर पाकर पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल में देखा कि आरक्षक स्वयं पर गोली चलाने के बाद मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। मौके पर सीएमएचओ डॉक्टर कौशिक भी पहुंचे। उन्होंने प्रारंभिक जांच में पाया कि आरक्षक के सिर पर गोली लगी है, जो सिर को भेदकर बाहर निकल गई है, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई है।
पुलिस ने बताया कि आरक्षक पुलिस लाइन में पदस्थ था, जो रेंडमाइजेशन कार्य में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था। उनका परिवार नगरी ब्लॉक में रहता है। आरक्षक वर्ष 2010 में ड्यूटी ज्वाइन किया था। पुलिस आरक्षक ने स्वयं पर गोली चलाकर आत्महत्या क्यों की है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश... लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी नही मिला अब तक कुछ... सरिया तहसीलदार ने नियमानुसार पूर्वज के आधार पर किया बोन्दा कोटवार की नियुक्ति... प्रेग्नेंसी में पल रहे बच्चे का लिंग जांच अपराध... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किया गया बिलाईगढ़ थाना में आवेदन प्रस्तुत... फीस, पुस्तक और ड्रेस में मनमानी रेट तय करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगी कार्यवाही... 20 जुलाई को होगा विशेष ग्रामसभा का आयोजन... 30 कुपोषित बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए के जिला इकाई ने लिया स्वस्थ करने का जिम्मा...