छत्तीसगढ़

15 हजार रिश्वत लेते रेंजर को एसीबी ने पकड़ा रंगे हाथ…

रायगढ़-प्रधानमंत्री आवास योजना के लिये जमीन उपलब्ध कराने के नाम पर खरसिया रेंजर टीपी वस्त्रकार के द्वारा 25 हजार रूपये रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। गांव के सरपंच की शिकायत के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज रेंजर को 15 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। उक्त मामला खरसिया रेंज का है।
मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया रेंज में पदस्थ रेंज में रेंजर के पद पर पदस्थ टीपी वस्त्रकार के द्वारा ग्राम पंचायत खड़गांव के सरपंच बजरंग सिदार से प्रधानमंत्री आवास योजना के लिये जमीन उपलब्ध कराने के नाम पर 25 हजार रूपये की मांग की गई थी। प्रार्थी बजरंग सिदार रेंजर टीपी वस्त्रकार को रिश्वत नहीं देना चाहता था। इसलिये उसने इस पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में कर दी थी।
जिसके बाद आज सुनियोजित तरीके से यह छापामार कार्रवाई की गई है, जहां खरसिया रेंजर को मदनपुर डीपो में आज 15 हजार रूपये की रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पकड़ा है और उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि ताम्रध्वज वस्त्रकार कुछ दिनों पहले धरमजयगढ वनमंड़ल से तबादला रायगढ़ वनमंड़ल के खरसिया रेंज में हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया 100 बिस्तर सिविल अस्पताल सरि... कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरूद्ध होगी कार्यवाही... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने ली समय सीमा की बैठक... जनगणना में नागरिकों की जानकारी पूरी तरह गोपनीय - कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे... कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने दुर्गा पैकरा को दी अनुकंपा नियुक्ति... कलेक्टर ने सारंगढ़ के कृषि कार्यालय में हुए मारपीट पर लिया संज्ञान... निर्माण कार्यों के गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे... थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ... बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल्ल रजक ने किया ऑन द स्पॉट समाधान, स्कूल परिसर के कब्ज़ा पर चला बुलडोजर... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने किया सारंगढ़ में परिवार परामर्श केंद्र का शुभारंभ...