छत्तीसगढ़

सलौनीकला उपार्जन केंद्र में धान की हेराफेरी, पाँच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज…

बिलाईगढ़-ग्रामीण सेवा सहकारी समिति सलौनीकला के अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र सलौनीकला में धान खरीदी के बाद धान की हेराफेरी करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ भटगांव थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है।मिली जानकारी अनुसार जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक शाखा भटगांव के शाखा प्रबंधक
रामरतन रत्नाकर पिता फुलसाय रत्नाकर ने दिनांक 05.02.2025 को जिला कलेक्टर सारंगढ बिलाईगढ द्वारा पत्र क्रमांक 111/खाद्य/ धान उपा./2025 सारंगढ दिनांक 05.02.2025 के माध्यम से शासकीय उपार्जन केन्द्र सलौनीकला में हुए धान की हेराफेरी के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने निर्देशित किया गया है जो धान उपार्जन केन्द्र सलौनीकला के जिम्मेदार कर्मचारी संजय साहू पूर्व समिति प्रबंधक,देवनारायण चन्द्रा पूर्व फड़ प्रभारी,भरत चन्द्रा वर्तमान समिति प्रबंधक, रामेश्वर चन्द्रा वर्तमान फड़ प्रभारी,गीता प्रसाद साहू कम्प्यूटर ऑपरेटर द्वारा व्यक्तिगत लाभ पाने के लिए धान उपार्जन केन्द्र सलौनीकला में 1894.00 क्विनटल धान कीमती 4356200 रूपये की हेराफेरी कर दुर्योनियोजन कर गबन किया गया है।ज्ञात हो कि दिनांक 24.01.2025 को धान उपार्जन केन्द्र सलौनीकला का अनुविभागीय अधिकारी वर्षा बंसल द्वारा टीम बनाकर निरीक्षण किया गया जिसमें फड़ में उपलब्ध धान के बोरे बिखरे हुए अव्यवस्थित निर्धारित बोरे के मानक वजन 40 कि.ग्रा. से कम पाया गया तथा उपार्जन केन्द्र में लोड हो रहे ट्रक का सामने का नंबर CG22P3601 एवं पिछले हिस्से का नंबर CG22P3901 भिन्न भिन्न पायी गयी है। तथा DO में वाहन क्रमांक CG22P3601 धान परिवहन के लिए भेजा गया था किन्तु मौके पर लोड हो रहे नंबर CG22P3901 पाया गया। ट्रक में लोड किए जा रहे बोरियों को उतारकर तौल किया गया। उक्त बोरियों की वजन भी मानक वजन 40 कि.ग्रा.से कम पाया गया। धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण एवं जांच पर धान उपार्जन केन्द्र में परिवहन होने के पश्चात् 23877.64 क्वि. उपलब्ध होनी थी जो 1894.00 क्वि. धान की कमी पाया गया । उक्त धान की कमी में धान उपार्जन केन्द्र सलौनीकला निर्मित प्रकरण धान खरीदी कार्य में गम्भीर अनियमित्ता के संबंध में अनुविभगीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ के द्वारा टीम गठित कर जाँच की गई थी जाँच प्रतिवेदन अनुसार धान की हेराफेरी में संजय साहू पूर्व समिति प्रबंधक,देवनारायण चन्द्रा पूर्व फड़ प्रभारी ,भरत चन्द्रा वर्तमान समिति प्रबंधक ,रामेश्वर चन्द्रा वर्तमान फड़ प्रभारी,गीता प्रसाद साहू कम्प्यूटर ऑपरेटर की संलिप्तता पायी गयी है। जो उक्त जिम्मेदार कर्मचारी द्वारा व्यक्तिगत लाभ पाने के लिए हेराफेरी कर दुर्योनियोजन कर गबन किया गया है।पूर्व में भी समिति प्रबंधक रहते हुये भरत चंद्रा के द्वारा नगरदा उपार्जन केंद्र में एक करोड़ अड़तीस लाख चौवन हजार रुपये चार सौ रूपये का गबन किया गया था जिसके कारण जेल जाना पड़ा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...