छत्तीसगढ़

फॉर्मर रजिस्टेशन कराने पर किसानों को मिलेगा सभी योजनाओं का लाभ…

एग्रीस्टेक परियोजना में कृषकों का बनेगा कृषक आईडी...

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं का किसानों को सीधा लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों का फॉर्मर रजिस्टेशन जरूरी है। भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना अंतर्गत एग्रीस्टेक परियोजना के तहत सम्पूर्ण देश में किसान हित में डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से नवाचार किया जा रहा है। एग्रीस्टेक परियोजना अंतर्गत आगामी चरण में सभी कृषि भूमि धारक का कृषि भूमि पहचान पत्र (फॉर्मर आई.डी.) का निर्माण किया जाना है। इस संबंध में कलेक्टर धर्मेश साहू के मार्गदर्शन में जिला कार्यालय सभाकक्ष में रवि सिंह सीएससी जिला प्रबंधक के द्वारा जिले के सभी सीएससी ऑपरेटर को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 5 दिसंबर के ट्रेनिंग के बाद यह समस्त लोक सेवा केन्द्रों ऑपरेटर को फॉर्मर रजिस्ट्री का दोबारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया और उन्हें अधिक से अधिक किसान को प्रति सप्ताह फॉर्मर रजिस्ट्री करने का लक्ष्य दिया गया है। इसी प्रकार सभी पटवारियों को भू अभिलेख जिला कार्यालय की ओर से इस कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए किसान का बी1, बैंक खाता, आधार आदि अनिवार्य दस्तावेज होना चाहिए।

फॉर्मर रजिस्ट्री मोबाईल एप्प से किसानों को मिलेगा सुविधा

फॉर्मर रजिस्ट्री मोबाईल एप्प के माध्यम से किसान स्वतः पंजीयन कर सकते हैं या लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से अपना पंजीयन करवा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...