छत्तीसगढ़

बारातियों के दो पक्ष में मारपीट…एक की हालत गंभीर…

बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पचरी में बारातियों के दो पक्ष में मारपीट हो गया। जिसमें एक कि हालत गंभीर बताई जा रही है।

बता दे कि नगर पंचायत पवनी से साहू परिवार की बारात ग्राम पंचायत पचरी गया हुआ था, जिनमें बारातियों में आपस में ही किसी बात को लेकर हाथापाई और मारपीट प्रारंभ हो गई। जिसमें धर्मेंद्र साहू के सिर एवं कान में गंभीर चोट तथा गणेशाराम साहू को सिर एवं दाहिने पैर में चोट आई है। जिसकी शिकायत वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद गणेश साहू द्वारा बिलाईगढ़ थाने में कराई गई है, जिसमें डिकेश साहू पिता खोलबहरा साहू, विक्की साहू पिता गणेशराम साहू, गोलू साहू पिता सीताराम साहू के विरुद्ध अपराध क्रमांक 117/25 धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार धर्मेंद्र साहू अभी वेंटिलेटर में है, उनके होश आने पर उनका बयान लेकर आगे की कार्यवाही की जावेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...