Uncategorized

पंचायतों मे काम के अभाव मे श्रमिकों का न हो पलायन – कलेक्टर

आरबीसी 6-4 के प्रकरणों मे तत्काल राशि भुगतान करने के निर्देश

बलौदाबाजार-कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष मे समय- सीमा की बैठक मे विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मनरेगा के तहत पंचायतों मे अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत करने और काम के अभाव मे श्रमिकों का पलायन न हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा क़ि मनरेगा कार्य की जानकारी के लिए पंचायतों मे मुनादी और वाल राइटिंग कराएं। ।इसके साथ ही पंचायतों मे मुसाफिर पंजी भी संधारित कराएं और बाहर से आने वाले व्यक्तियों की जानकारी दर्ज कराएं। वर्तमान मे मनरेगा अंतर्गत जिले मे 20 हजार श्रमिक पंचायतों मे विभिन्न कार्यों मे नियोजित हैं। उन्होंने आरबीसी 6-4 एवं ओला वृष्टि के प्रकरण मे जिला कार्यालय से राशि आवंटन प्राप्त होने के तत्काल बाद सम्बंधित को राशि भुगतान के निर्देश तहसीलदारों को दिए। इसीतरह स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को लक्ष्य निर्धारित कर तहसील मे आवेदन एवं आवश्यक दास्तांवेज प्रस्तुत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी2 -3 महीनों मे जिले

कलेक्टर ने अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए विभागों मे लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होने सभी अधिकारी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय मे उपस्थित होने तथा बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर नहीं रहने के भी निर्देश दिए। बैठक मे राज्य एवं केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक मे सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल,अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, सुश्री दीप्ती गौते, मिथलेश डोंडे सहित एसडीएम, तहसीलदार एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बीते दो वर्षों में अनुसूचित जाति समाज के विकास को मिली... कलेक्टर ने 45 ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन करने के दिए निर्देश... 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट प्रतिबंधित, उल्लंघन पर 25 हजार रूपये का दंड... 16 जून से ही प्रारम्भ होगा स्कूल प्रवेश : संचालक लोक शिक्षण... कलेक्टर ने बुनकरों के केंद्र जाकर किया हथकरघा कला को प्रोत्साहन... खनिज अमला ने साल्हेओना के बाबा वैद्यनाथ मिनरल्स क्रेशर पर छापा मारा... योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा... खाद कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, दुमुहानी का मेला कृषि केंद्र सील... बरमकेला क्षेत्र में पेट्रोल डीजल की अनियमिता पर यश देव किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप सील... 6 खाद दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड, कृषि विभाग की जांच के बाद कार्यवाही...