Uncategorized

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही शांतिपूर्ण सम्पन्न

बलौदाबाजार – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन श्री दीपक सोनी की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024- 25 अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद अध्यक्ष पद हेतु प्रवर्गवार सीटों की आरक्षण की कार्यवाही राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बुधवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष मे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

जिला पंचायत बलौदाबाजार भाटापारा मे जिला पंचायत सदस्य के कुल 18 निर्वाचन क्षेत्रों हेतु प्रवर्गवार आरक्षण लॉटरी पद्धति से की गई जिसमें क्षेत्र क्रमांक 1 व 9 अनुसूचित जाति महिला,क्षेत्र क्रमांक 13 व 14 अनुसूचित जाति मुक्त, क्षेत्र क्रमांक 16 व 17 अनुसूचित जनजाति महिला एवं क्षेत्र क्रमांक 6 अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्षेत्र क्रमांक 12 व 15 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला एवं क्षेत्र क्रमांक 12 अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, क्षेत्र क्रमांक 2,7,8,11,18 सामान्य महिला एवं क्षेत्र क्रमांक 3,4,5,व 10 सामान्य मुक्त शामिल हैं।

इसीतरह जिले के कुल 5 जनपद पंचायतों मे अध्यक्ष पद हेतु आरक्षण की कार्यवाही की गई जिसमें जनपद पंचायत भाटापारा अनुसूचित जाति महिला, जनपद पंचायत कसडोल अनुसूचित जनजाति महिला, जनपद पंचायत बलौदाबाजार व पलारी सामान्य महिला एवं जनपद पंचायत सिमगा सामान्य मुक्त शामिल है।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, उप संचालक पंचायत सुरेश कुमार कंवर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
बिना लाइसेंस कीटनाशक विक्रय करते पाए जाने पर कार्रवाई, भंडारित कीटनाशक जब्त... कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिला अधिकारियों के बीच नए सिरे से किया कार्यविभाजन... लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल...