छत्तीसगढ़

नवविवाहिता ने पति के सामने प्रेमी का किया गुणगान,नाराज पति ने लगा ली फांसी…

मस्तूरी – नव विवाहिता ने अपने प्रेमी के बारे में बताया तो नाराज पति ने घर में फांसी लगा ली. सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची. शव को फंदे से उतारकर तलाशी ली तो एक सुसाइड नोट मिला. मरने से पहले युवक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं अपनी इच्छा से मर रहा हूं. इसके लिए किसी को परेशान ना करें. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है.

मस्तूरी पुलिस ने बताया कि जयराम नगर निवासी सूरज वस्त्रकार पिता मन्नू लाल (24) की शादी एक माह पहले हुई थी. शादी के बाद से सूरज अपनी पत्नी के साथ घर पर रह रहा था. इसी दौरान पत्नी ने अपने प्रेमी के बारे में सूरज से चर्चा की. तब से सूरज परेशान रहता था और इसके बाद से दोनों एक ही कमरे में अलग-अलग रहने लगे थे. बुधवार को दोपहर उसकी पत्नी पड़ोस के रिश्तेदार के घर चली गई. कुछ समय बाद जब वह अपने कमरे में आई तो देखा कि सूरज ने बेडरूम में फांसी लगा ली है. उसने आसपास के रिश्तेदारों को सूचना दी. पुलिस की टीम भी जांच करने मौके पर पहुंच गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश... लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी नही मिला अब तक कुछ... सरिया तहसीलदार ने नियमानुसार पूर्वज के आधार पर किया बोन्दा कोटवार की नियुक्ति... प्रेग्नेंसी में पल रहे बच्चे का लिंग जांच अपराध... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किया गया बिलाईगढ़ थाना में आवेदन प्रस्तुत... फीस, पुस्तक और ड्रेस में मनमानी रेट तय करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगी कार्यवाही... 20 जुलाई को होगा विशेष ग्रामसभा का आयोजन... 30 कुपोषित बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए के जिला इकाई ने लिया स्वस्थ करने का जिम्मा...