छत्तीसगढ़

शराबी को गाली देने से किया मना तो टंगिया से कर दिया जानलेवा हमला, युवक की हालत नाजुक…

बिलासपुर- कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसो में शुक्रवार देर रात एक युवक पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, घायल युवक कलिंग सूर्यवंशी अपने घर पर था, तभी पड़ोसी अजीत सूर्यवंशी शराब के नशे में गाली-गलौच कर रहा था। कलिंग ने उसे ऐसा करने से मना किया, जिससे नाराज़ होकर अजीत का भाई दुर्गा प्रसाद सूर्यवंशी टंगिया लेकर आया और सीधे गले पर वार कर दिया।
वारदात के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। परिजनों ने गंभीर हालत में कलिंग को सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां से रायपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं, कोनी थाना प्रभारी की निगरानी में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दुर्गा प्रसाद को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 और भारत न्याय संहिता की धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कलेक्टर ने 45 ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन करने के दिए निर्देश... 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट प्रतिबंधित, उल्लंघन पर 25 हजार रूपये का दंड... 16 जून से ही प्रारम्भ होगा स्कूल प्रवेश : संचालक लोक शिक्षण... कलेक्टर ने बुनकरों के केंद्र जाकर किया हथकरघा कला को प्रोत्साहन... खनिज अमला ने साल्हेओना के बाबा वैद्यनाथ मिनरल्स क्रेशर पर छापा मारा... योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा... खाद कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, दुमुहानी का मेला कृषि केंद्र सील... बरमकेला क्षेत्र में पेट्रोल डीजल की अनियमिता पर यश देव किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप सील... 6 खाद दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड, कृषि विभाग की जांच के बाद कार्यवाही... कलेक्टर की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न...