छत्तीसगढ़

खण्ड शिक्षा अधिकारी के द्वारा प्रशासन को गुमराह और शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के विरुद्ध में जिला कलेक्टर को किया गया शिकायत…

मामला विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिलाईगढ में पदस्थ सत्यानारायण साहू के विरुद्ध में शिकायत...

सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त जानकारी में बिलाईगढ बी.ई.ओ. द्वारा प्रशासन को गुमराह एवं शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने का हुआ खुलासा…


सारंगढ़ बिलाईगढ़ – विकास खण्ड बिलाईगढ के खण्ड शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध जिला कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ को किया गया शिकायत
प्राप्त मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता के द्वारा बताया गया कि विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिलाईगढ में शिक्षक रामपाल पटेल वर्ष 2024 में संलग्न था उक्त शिक्षक को कार्यालय में बिना कार्य करायें विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सत्यानारायण साहू द्वारा शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाते हुए शिक्षक को वेतन जारी कराया गया है , विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सत्यानारायण साहू के द्वारा दिनांक 21/11/2024 को जिला कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ बिलाईगढ़ में उपस्थित होकर एक कथन प्रस्तुत किया गया है जिसमें कथन प्रस्तुत कि कंडिका 03 में रामपाल पटेल शिक्षक से मेरे द्वारा सेवा पुस्तिका संधारण, संकुलो से जानकारी एकत्रित करना, जाति प्रमाण पत्र संबंध जानकारी आदि कार्य लिया जाता था उन्हें शाखा कार्य विभाजन नही किया गया था। की प्रस्तुत कथन दिया गया था, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिलाईगढ में सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन प्रस्तुत कर जानकारी मांग किया गया था जिसमें सेवा पुस्तिका संधारण, संकुलों से जानकारी एकत्रित करना,जाति प्रमाण पत्र संबंध जानकारी के संबंध में पृथक पृथक आवेदन प्रस्तुत किया था जिस पर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा प्रदाय जानकारी में शिक्षक रामपाल पटेल का उक्त कार्य संबंधित नाम दर्ज नही है। की जांच कराने हेतु जिला कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ को कि गई है शिकायत अब देखना होगा कि शासन प्रशासन के द्वारा क्या कुछ कार्यवाही की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
प्रभु भक्ति निष्काम भाव से करें -भाई श्यामसुंदर पटेल... अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुहिम चलाना पड़ा भारी! महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पति-बेटे समेत 5 लो... शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न... कान्यकुब्ज युवा संगिनी बलौदाबाजार ने हर्षोल्लास के साथ मनाई शरद पूर्णिमा... धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश... बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर... वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन... सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार...