छत्तीसगढ़

25 वर्ष तक धान खरीदी, फोर्टीफाईड राशन, उज्ज्वला गैस वितरण को खाद्य विभाग ने बखूबी किया…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – विगत 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष 2025 में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के गरीब महिलाओं को 106528 उज्जवला योजना का लाभ प्रदान किया गया है। साथ ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा उनको आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने हेतु शासन के महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कुल 106528 गरीब महिलाओं को उज्जवला गैस कनेक्शन जारी किया गया है जिससे इन महिलाओं को धुऑ मुक्त रसोईं घर की सुविधा प्राप्त हुई है तथा इन महिलाओं को धुआं से होने वाली बीमारियों से मुक्ति मिली है तथा इनका जीवन खुशहाल हुआ है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 465671 मे.टन समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की गई है। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कुल 65 समितियों के माध्यम से कुल 86 उपार्जन केन्द्रों में कुल 84559 किसानों से कुल 465671.32 मे.टन धान की खरीदी किया गया है, जिससे जिले के किसान भाई-बहनों की आर्थिक व सामाजिक स्थिति मजबूत हुई है तथा उनका जीवन खुशहाल हुआ है। फोर्टीफाईड राशन वितरण अंतर्गत सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत वर्ष 2025 में कुल 222476 राशनकार्ड धारियों के माध्यम से कुल 674497 सदस्यों को प्रत्येक माह कुपोषण व एनीमिया को दूर करने के लिए फोर्टीफाईड चावल खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है जिससे महिलाओं में कुपोषण व एनीमिया में कमी आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश... लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी नही मिला अब तक कुछ... सरिया तहसीलदार ने नियमानुसार पूर्वज के आधार पर किया बोन्दा कोटवार की नियुक्ति... प्रेग्नेंसी में पल रहे बच्चे का लिंग जांच अपराध... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किया गया बिलाईगढ़ थाना में आवेदन प्रस्तुत... फीस, पुस्तक और ड्रेस में मनमानी रेट तय करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगी कार्यवाही... 20 जुलाई को होगा विशेष ग्रामसभा का आयोजन... 30 कुपोषित बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए के जिला इकाई ने लिया स्वस्थ करने का जिम्मा...