छत्तीसगढ़

समाधान शिविर से नागरिकों की बंधी है उम्मीद…

सारंगढ़ और छिंद में समाधान शिविर संपन्न...

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – सारंगढ़ के जवाहिर भवन के पास और ग्राम छिंद में आयोजित समाधान शिविर के स्टालों का निरीक्षण जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के द्वारा किया गया। कलेक्टर ने इस दौरान नन्हे बच्चों को अन्न प्रासन्न और गर्भवती महिलाओं को उपहार भेंट किए। कलेक्टर ने जिले के अधिकारियों को विभागीय आवेदन, कार्य, हितग्राहियों को सामग्री वितरण किए। अतिथियों सहित कलेक्टर ने सभी हितग्राहियों को निक्षय मित्र किट, किसानों को कीटनाशक किट, भूजल परीक्षण किट आदि का वितरण किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन तिहार में समाधान शिविर से नागरिकों की उम्मीदें बंधी है। अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, सत्ताधारी दल के नेतागण ज्योति पटेल, जगन्नाथ केशरवानी, दुर्गाप्रसाद ठाकुर, अजय गोपाल, मनोज जायसवाल, हरिनाथ खुंटे, सतीश शर्मा, प्रहलाद आदित्य सहित जिले के अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल थे।

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने इस अवसर पर नागरिकों को नशा से दूर रहने के लिए नशामुक्ति का शपथ दिलाया। इसके साथ साथ कलेक्टर ने जल संरक्षण की भी शपथ दिलाया।
कलेक्टर ने कहा कि आजकल भूजल स्तर पहले वर्षों की तुलना में गिरा है। इसलिए जलस्तर बढ़ाने के लिए हमें कार्य करना होगा। इसके लिए कार्य करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आवेदकों को विभाग आवेदन के संबंध में सूचना दें और इसकी जानकारी पर्याप्त मात्रा में दे कि वह पात्र हैं या अपात्र है। साथ ही आवेदन में लिखे कार्य में बजट की जरूरत है तो उस कार्य के लिए बजट प्रस्ताव मूल विभाग या संबंधित संचालनालय को भेजने की कार्रवाई करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
प्रभु भक्ति निष्काम भाव से करें -भाई श्यामसुंदर पटेल... अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुहिम चलाना पड़ा भारी! महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पति-बेटे समेत 5 लो... शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न... कान्यकुब्ज युवा संगिनी बलौदाबाजार ने हर्षोल्लास के साथ मनाई शरद पूर्णिमा... धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश... बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर... वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन... सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार...