छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने बिलाईगढ़ में महिला सशक्तिकरण के कार्यों का किया निरीक्षण…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने बिलाईगढ़ नगर पंचायत का आकस्मिक निरीक्षण किया। नगर में अपने दौरे की शुरुआत भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को नमन करने के साथ की, जहांअटल परिसर में स्थित अटल जी की प्रतिमा पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के उपरांत, कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बिलाईगढ़ नगर पंचायत में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके उत्थान के लिए संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन लिया। उन्होंने नगर पंचायत बिलाईगढ़ द्वारा क्रियान्वित राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कौशल विकास केंद्र का विशेष रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुशील कुमार चौधरी और नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनूप टीकाराम जायसवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने इन कार्यक्रमों की प्रगति से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षिका सावित्री देवांगन और वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं महिलाओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की गुणवत्ता और उनकी लगन की प्रशंसा करते हुए कहा कि नारी शक्ति आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। उन्होंने स्वच्छता दीदियों के कार्यों और स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों की भी जानकारी ली और उन्हें हर संभव प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ उन तक प्रभावी ढंग से पहुंचे और उनके द्वारा उत्पादित सामग्री को बाजार उपलब्ध कराने में भी मदद की जाए। उनके इस निरीक्षण से महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्यरत संस्थाओं और महिलाओं में नया उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ में अपीलार्थी लालटू उर्फ संतोष के द्वारा फर्जी तरीके स... ट्रैफिक उल्लंघन करने वाले 13 प्रकरण में 39 सौ का जुर्माना... न्यायालय कलेक्टर सारंगढ़ में 24 मार्च को उपस्थिति के लिए शिवा साहू को अंतिम अवसर... न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ में अपीलार्थी लालटू उर्फ संतोष के द्वारा फर्जी तरीके स... भारतीय जनता पार्टी अनुसुचित जाति मोर्चा सारंगढ़ बिलाईगढ की पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का क... एनक्यूएएस राष्ट्रीय टीम द्वारा होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेडवन का मूल्यांकन... कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने वनांचल ग्राम पिरदा के स्वास्थ्य केंद्र और छात्रावास का औचक निरीक्षण किया... कलेक्टर एसपी ने होली के पूर्व सारंगढ़ में निकाला फ्लैग मार्च... जिला टास्क फ़ोर्स ने कोसीर क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन कर रहे वाहनों पर किया कार्यवाही... किसानों को 28 फरवरी को मिलेगा धान का बोनस...